जल्द ही WWE को अलविदा कहेंगी सुपरस्टार साशा बैंक्स

SHADA

सुपरस्टार साशा बैंक्स के फैंंस के लिए बुरी खबर सामने आई है। साशा बैंक्स ने WWE से रिटायरमेंट लेने का हिंट दे दिया है। साशा ने एक गुप्त पोस्ट किया और एक अलग तरीके का नोट लिखकर अपनी बात सामने रखी। साशा बैंक्स ने मैसेज में लिखा है कि,सिर्फ दो साल बचे है और उसके बाद कुछ नए की शुरूआत होगी। साशा बैंक्स पूर्व NXT चैंपियन और विमेंस चैंपियन रही है। उनके पास हैल इन ए सैल में शार्लेट के खिलाफ लड़ने का रिकॉर्ड भी है। यहां WWE का इतिहास बना था। पिछले कुछ दिनों से साशा बैंक्स आस्ट्रेलिया और न्यूजैलैंड में आने वाले WWE के अपकमिंग टूर के प्रमोशन में है। इस पोस्ट के अलावा हालांकि अन्य कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है। पिछले कुछ सालों से विमेंस डिवीजन को आगे बढ़ाने के लिए साशा बैंक्स ने काफी महत्वूर्ण भूमिका निभाई है। इस समय वो WWE चैंपियन के लिए एलेक्सा ब्लिस के साथ फ्यूड में है। समरस्लैम पीपीवी में उनका मुकाबला इस चैंपियनशिप के लिए एलेक्सा के साथ होगा। अगर साशा की बात ये सही है तो ये पूरे WWE यूनिवर्स के लिए चौंकाने वाली खबर है। ये कहना मुश्किल है कि साशा बैक्स के बाद WWE में उनकी भूमिका को कौन पूरा कर पाएगा। लेकिन अभी उन्होंने सिर्फ इस बारे में हिंट दिया है। अभी हमें और इंतजार करना पड़ेगा की वो आगे क्या करेंगी।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications