WWE स्मैकडाउन (SmackDown) के इस हफ्ते के एपिसोड में साशा बैंक्स (Sasha Banks) ने वापसी कर फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया। 111 दिन बाद पूर्व SmackDown विमेंस चैंपियन ने वापसी कर बियांका ब्लेयर (Bianca Belair) को पहले बचाया लेकिन मेन इवेंट मैच में उनके ऊपर खतरनाक हमला भी कर दिया। वैसे साशा बैंक्स की वापसी के बारे में तमाम खबरें सामने आ रही थी। रेसलमेनिया (WrestleMania) 37 में बियांका ब्लेयर के खिलाफ साशा बैंक्स ने अपना टाइटल गंवाया था और इसके बाद वो नजर नहीं आईं।WWE SmackDown में साशा बैंक्स ने की वापसीWrestleMania 37 में साशा बैंक्स और बियांका ब्लेयर ने इतिहास रचा था। पहले देिन मेन इवेंट में दोनों के बीच जबरदस्त मैच हुआ। SmackDown विमेंस चैंपियनशिप पर बियांका ब्लेयर ने कब्जा जमाया। बैंक्स ने वापसी करते हुए बियांका को कार्मेला और जेलिना वेगा के हाथों से शुरूआत में बचाया।SmackDown विमेंस चैंपियन के तौर पर बियांका ब्लेयर को 100 दिन पूरे हो गए और कायला ने इस चीज को लेकर ब्लेयर से बात की। कायला ने बियांका से आगे का प्लान उनसे पूछा। कार्मेला ने इसके बाद आकर SmackDown विमेंस चैंपियनशिप की मांग कर दी। वेगा भी इसके बाद रिंग में आ गईँ और उन्होंने भी मैच के लिए कह दिया। कुछ देर बाद वेगा और कार्मेला ने बियांका ब्लेयर पर अटैक कर दिया। इसके बाद साशा बैंक्स ने शानदार वापसी की और बियांका ब्लेयर को बचाया।🚨🚨🚨🚨🚨IT'S BOSS TIME!!!! IT'S BOSS TIME!!!#SmackDown @SashaBanksWWE pic.twitter.com/dFyvxiRh4Q— WWE (@WWE) July 31, 2021मेन इवेंट में जो हुआ वो देखने लायक था। बियांका ब्लेयर और साशा बैंक्स का मुकाबला कार्मेला और जेलिना वेगा के साथ हुआ। इस मैच में बैंक्स और बियांका ने काफी आसानी से जीत हासिल कर ली थी। बैंक्स ने इसके बाद अचानक से बियांका ब्लेयर को बैकस्टैबर दे दिया। बैंक्स ने अपना गुस्सा बियांका के ऊपर दिखाया और उनकी हालत खराब कर दी। बैंक्स ने शानदार डीडीटी बियांका को दिया और फिर बैंक्स स्टेटमेंट में जकड़ते हुए अपने इरादे साफ कर दिए।साशा बैंक्स की वापसी से ब्लू ब्रांड का विमेंस रोस्टर और मजबूत हो गया। WrestleMania 37 का रीमैच अब फैंस को SummerSlam में देखने को मिल सकता है। SummerSlam के लिए जल्द ही दोनों का मैच अब ऑफिशियल कर दिया जाएगा।