WWE सुपरस्टार साशा बैंक्स (Sasha Banks) इंजरी के कारण रॉयल रंबल (Royal Rumble) पीपीवी से बाहर हो गईं है। लगभग आठ हफ्तों तक अब वो एक्शन में नजर नहीं आएंगी। साशा बैंक्स इस समय पांव की इंजरी से जूझ रही है। साशा बैंक्स ने भी अपनी पहली प्रतिक्रिया देते हुए पूरे विमेंस डिवीजन को चेतावनी दे दी है। WWE ने सोशल मीडिया के जरिए साशा बैंक्स की इंजरी पर पूरा अपडेट इस बार दिया है। WWE सुपरस्टार साशा बैंक्स के पैर में लगी गंभीर चोटफायटेविले में कुछ दिन पहले शार्लेट फ्लेयर और साशा बैंक्स के बीच मैच हुआ। मैच के दौरान ही बैंक्स के पैर में चोट लग गई थी। साशा बैंक्स ने इसके बाद जरूर कहा था कि वो ठीक है लेकिन अब ऐसा नहीं है। कंपनी ने पूरा अपडेट उनकी इंजरी को लेकर दे दिया है।विमेंस रंबल मैच में साशा बैंक्स का अब जलवा नहीं दिखेगा लेकिन सोशल मीडिया के जरिए उन्होंने चेतावनी सभी को दे दी है। साशा बैंक्स ने सभी विमेंस को रंबल मैच का आनंद लेने को कहा। बैंक्स ने ये भी कहा कि जब उनकी वापसी होगी तो सब उनका होगा। बैंक्स ने कड़ी धमकी पूरे विमेंस डिवीजन को दे दी। Mercedes Varnado@SashaBanksWWEEnjoy it ladies cause when I come back, I'm coming back... for everything. 30 women just got real lucky! twitter.com/WWE/status/147…WWE@WWEBREAKING: @SashaBanksWWE is expected to be out of action for 6-8 weeks after suffering a foot injury Sunday evening at a WWE Live! event in Fayetteville, NC.ms.spr.ly/6017ZmH3U4:59 AM · Jan 9, 2022101901324BREAKING: @SashaBanksWWE is expected to be out of action for 6-8 weeks after suffering a foot injury Sunday evening at a WWE Live! event in Fayetteville, NC.ms.spr.ly/6017ZmH3U https://t.co/JJkYiceRLsEnjoy it ladies cause when I come back, I'm coming back... for everything. 30 women just got real lucky! twitter.com/WWE/status/147…वैसे विमेंस रंबल मैच में जीत की प्रबल दावेदार इस बार साशा बैंक्स मानी जा रही थीं। साशा बैंक्स का WWE करियर अभी तक शानदार रहा है। हालांकि पिछले कुछ समय से इंजरी की वजह से परेशानी उन्हें हुई है। खैर अच्छी बात ये है कि WrestleMania से पहली उनकी वापसी हो जाएगी। इसके बाद वो किसी हाई प्रोफाइल मैच में शामिल हो सकती है।बैंक्स के बाहर होने से जरूर WWE को भी नुकसान होगा। ब्लू ब्रांड में इस समय शार्लेट फ्लेयर के अलावा विमेंस डिवीजन में कोई बड़ा सुपरस्टार मौजूद नहीं है। फैंस भी चाहेंगे कि जल्द से जल्द साशा बैंक्स की वापसी हो जाए। वापसी के बाद एक नए अंदाज में साशा बैंक्स नजर आएंगी। अपनी इंजरी को लेकर कुछ समय बाद साशा बैंक्स जरूर अपडेट देंगी। अब देखने वाली बात होगी कि कब WWE रिंग में साशा बैंक्स वापसी करेंगी।