WWE में साशा बैंक्स (Sasha Banks) ने अभी तक बहुत नाम कमाया। WWE में ग्रैंड स्लैम चैंपियन वो रह चुकी हैं। कई चैंपियनशिप भी साशा बैंक्स ने हासिल की। विमेंस रॉयल रंबल (Royal Rumble) मैच अभी तक साशा बैंक्स नहीं जीत पाई है। साशा बैंक्स ने इस बार कहा कि उनकी किस्मत जरूर साल 2022 में बदलेगी और वो Royal Rumble की विजेता बनेंगी। WWE सुपरस्टार साशा बैंक्स ने ट्विटर पर दी बहुत बड़ी प्रतिक्रियाWWE ने ट्विटर के जरिए साल 2021 में साशा बैंक्स ने जो किया वो चीज़ दिखाई। इस बात पर ही साशा बैंक्स ने साल 2022 में Royal Rumble विजेता बनने की बात कह दी।Mercedes Varnado@SashaBanksWWEWinner twitter.com/SashaBanksWWE/…Mercedes Varnado@SashaBanksWWERoyal Rumble 2022 twitter.com/WWE/status/147…12:52 PM · Dec 24, 20212872429Royal Rumble 2022 twitter.com/WWE/status/147…Winner twitter.com/SashaBanksWWE/…SmackDown में इस समय टोनी स्टॉर्म के साथ साशा बैंक्स मिलकर काम कर रही हैं। टोनी स्टॉर्म की राइवलरी मौजूदा SmackDown विमेंस चैंपियन शार्लेट फ्लेयर से भी चल रही है। इस हफ्ते ब्लू ब्रांड में दोनों के बीच चैंपियनशिप मैच भी होगा। साशा बैंक्स पिछले कुछ समय से टाइटल पिक्चर में नजर नहीं आईं। WWE ने साल 2022 में उनके लिए जरूर बड़ा प्लान तैयार किया होगा। विमेंस डिवीजन में साशा बैंक्स का बहुत बड़ा नाम है। शायद अगले साल वो Royal Rumble की विजेता भी बन सकती है। अगर ऐसा होगा तो WWE में एक और नया मुकाम वो हासिल कर लेंगी। साल बैंक्स ने पिछले दो साल में बहुत अच्छा काम किया। कोविड महामारी के दौरान बेली के साथ मिलकर उन्होंने बड़ी जिम्मेदारी ली थी। इस दौरान फैंस उनसे काफी प्रभावित नजर आए। अगले साल की शुरूआत साशा बैंक्स शानदार अंदाज में करना चाहेंगी। Royal Rumble से पहले इस बार Day 1 पीपीवी का आयोजन होगा। 1 जनवरी, 2022 को इस पीपीवी का आयोजन किया जाएगा। WWE द्वारा इतिहास में पहली बार 1 जनवरी को पीपीवी का आयोजन इस बार किया जा रहा है। साशा बैंक्स का इस पीपीवी के लिए अभी तक मैच का ऐलान नहीं हुआ। बैंक्स किसी बड़ी राइवलरी में अभी शामिल नहीं है। इस लिहाज से देखा जाए तो वो किसी मैच का हिस्सा नहीं रहेंगी। अंतिम समय में जरूर उन्हें किसी मैच में शामिल किया जा सकता है।