WWE के पूर्व चैंपियन ने अपने लुक में किया जबरदस्त बदलाव, खास तस्वीर को देखकर आप हो जाएंगे हैरान

Pankaj
WWE में साशा बैंक्स की हो सकती हैं वापसी
WWE में साशा बैंक्स की हो सकती हैं वापसी

Sasha Banks: साशा बैंक्स (Sasha Banks) ने एक बार फिर अपने लुक में बदलाव किया हैं। लगातार अब खबरें सामने आ रही है कि उनकी वापसी WWE में हो सकती हैं। आपको बता दें मई के महीने में साशा बैंक्स और नेओमी (Naomi) रेड ब्रांड के शो को छोड़कर चली गई थीं। इसके बाद दोनों ने रिंग में कदम नहीं रखा। खबरें सामने आई थी कि WWE द्वारा लिए गए एक निर्णय से ये दोनों सुपरस्टार खुश नहीं थे। खैर अब उम्मीद लगाई जा रही है कि साशा बैंक्स की वापसी होगी।

Ad

WWE में जल्द वापसी कर साशा बैंक्स देंगी फैंस को बड़ा सरप्राइज

नेओमी और साशा बैंक्स दोनों की वापसी होनो की उम्मीद जताई जा रही है। साशा बैंक्स ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए अपना नया लुक दिखाया। उन्होंने अपने हेयरस्टाइल में बदलाव किया है और बहुत ही शानदार वो लग रही हैं।

Ad

youtube-cover
Ad

साल 2015 में साशा बैंक्स ने WWE मेन रोस्टर में डेब्यू किया था। WWE में इसके बाद लगातार उन्होंने अच्छा काम किया। कंपनी ने भी साशा बैंक्स को लगातार हर मौके पर अच्छा पुश दिया। साशा बैंक्स के साथ ही शार्लेट फ्लेयर और बैकी लिंच ने भी मेन रोस्टर में डेब्यू किया था। आज ये तीनों WWE की बड़ी सुपरस्टार बन चुकी हैं। WrestleMania 37 में पिछले साल साशा बैंक्स SmackDown विमेंस चैंपियनशिप बियांका ब्लेयर से हार गईं थी। हालांकि उनका परफॉर्मेंस बहुत ही शानदार रहा था।

ट्रिपल एच को अब WWE की जिम्मेदारी मिल गई है। विंस मैकमैहन रिटायरमेंट ले चुके हैं। ट्रिपल एच द्वारा जिम्मेदारी संभालने के बाद कई बदलाव WWE में देखने को मिल रहे हैं। WWE द्वारा रिलीज किए गए कुछ सुपरस्टार्स ने वापसी कर ली है। आगे भी काफी कुछ बदलाव अब देखने को मिलेगा। इस वजह से समझा जा रहा है कि साशा बैंक्स और नेओमी भी जल्द ही WWE में नजर आएंगी। फैंस भी इन दोनों का रिंग में बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications