WWE से अचानक चले गए पूर्व चैंपियन ने AEW में जाने के दिए संकेत, Triple H को लगेगा बहुत बड़ा झटका?

Pankaj
WWE रिंग में साशा बैंक्स ने बहुत नाम कमाया
WWE रिंग में साशा बैंक्स ने बहुत नाम कमाया

Sasha Banks: 5 महीने पहले कंपनी के क्रिएटिव डायरेक्शन के साथ हुए बवाल के बाद साशा बैंक्स (Sasha Banks) और नेओमी (Naomi) WWE से अचानक चले गए थे। अब साशा बैंक्स लगातार हेडलाइन पर बनीं रहती है। नेओमी और बैंक्स के पास विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप भी रही थीं। हाल ही में बैंक्स ने रिंग में वापसी की थी। स्पेन के ट्रिप पर जाते हुए लूचा लिबरा में वो एक्शन में नज़र आई थीं।

पूर्व SmackDown विमेंस चैंपियन की मुलाकात इस दौरान मियू यामाशिता के साथ भी हुई थी। सोशल मीडिया के जरिए इसके बारे में पता चला। मियू ने हाल ही में साशा बैंक्स के साथ अपनी तस्वीर पोस्ट की।

मियू ने हाल हाल ही में टोक्यो जोशी प्रो रेसलिंग के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है। इससे पहले AEW में भी उन्होंने काम किया था। AEW विमेंस चैंपियनशिप के लिए उन्होंने चैलेंज किया था। WWE के विमेंस डिवीजन में बैंक्स का बहुत बड़ा नाम रहा। साल 2012 में WWE के साथ साशा ने कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था।

बैंक्स और मियू के मिलने से फैंस भी उत्सुक हो गए। वैसे कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि साशा बैंक्स अब शायद AEW में जाएंगी। अगर ऐसा होगा तो ये WWE फैंस के लिए बुरी खबर होगी। मियू के साथ बैंक्स की तस्वीर देखकर अब और भी फैंस इस बारे में सोच रहे हैं।

WWE रिंग में साशा बैंक्स की वापसी कब होगी?

ट्रिपल एच के पास अब WWE की जिम्मेदारी है। कुछ रिलीज किए सुपरस्टार्स ने दोबारा वापसी कर ली। साशा बैंक्स और नेओमी को कंपनी ने रिलीज नहीं किया है। ये दोनों सुपरस्टार्स खुद से ही चले गए थे। अब देखना होगा कि बैंक्स के फ्यूचर को लेकर आगे क्या अपडेट आता है। अगर WWE रिंग में उनकी दोबारा वापसी होगी तो फिर फैंस को बहुत मजा आएगा। WWE दिग्गज ट्रिपल एच भी नहीं चाहेंगे कि साशा बैंक्स किसी अन्य कंपनी में जाए। वैसे WWE फैंस अब बेसब्री से साशा बैंक्स का रिंग में इंतजार कर रहे हैं। उम्मीद है कि जल्द ही उनकी वापसी होगी।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Be the first one to comment