क्लैश ऑफ चैंपियंस में शार्लेट का सामना साशा बैंक्स से होगा

आज हुए मंडे नाइट रॉ में साशा बैंक्स ने आकर बड़ी और महत्वपूर्ण घोषणा की। काफी सारे फैंस को लग रहा था कि साशा बैंक्स चोट की वजह से कुछ समय के लिए रैसलिंग रिंग के दूर जाने का एलान करने वाली हैं। लेकिन साशा बैंक्स ने एलान किया कि वो 25 सितंबर को होने वाले क्लैश ऑफ चैंपियंस में वापसी करेंगी। क्लैश ऑफ चैंपियंस में उनका सामना WWE विमेंस चैंपियन शार्लेट के साथ होगा। साशा ने आज ट्वीट भी किया कि वो चोट के बावजूद शार्लेट के खिलाफ लड़ने के लिए तैयार हैं। साशा बैंक्स ने साल 2012 में NXT जॉइन की थी। उसके बाद से साशा ने अपनी खास पहचान बनाई है। फोर्सवुमेन बैकी लिंच, बेली, शार्लेट के साथ मिलकर इस फोर होर्सविमेन ने विमेंस डिवीजन को गति प्रदान की थी। साशा की पहली बड़ी जीत NXT टेकओवर में आई थी, जहां उन्होंने फैटल 4 वे मैच में लिंच, बेली और शार्लेट को हराकर NXT विमेंस चैंपियनशिप जीती थी। इस मैच की फैंस और आलोचको ने काफी सराहना की थी। साशा NXT टेकओवर:ब्रुकलिन तक अपना खिताब बचाने में कामयाब रही थी। वहां साशा बेली के हाथों टाइटल हारीं और 192 दिनों की बादशाहत खत्म हुई। स्टैफनी मैकमैहन ने जुलाई 2015 में रॉ के दौरान साशा बैंक्स, बैकी लिंच और शार्लेट को डीवाज़ डिवीजन में इंट्रोड्यूस कराया था। साशा बैंक्स का पहला रैसलमेनिया मैच एक रैसलमेनिया 32 में एक ट्रिपल थ्रैट मैच था। वो मैच रैसलमेनिया 32 के सबसे यादगार मैचों में से एक था। उस रात पूर्व WWE सुपरस्टार लीटा ने डीवाज़ चैंपियनशिप की जगह WWE विमेंस चैंपियनशिप बैल्ट का अनावरण किया। ये इन तीनों ही रैसलरों के लिए एक बडी़ उपलब्धि थी, क्योंकि चैंपियनशिप से डीवा शब्द को हटा दिया गया था। हाल ही में हुए समरस्लैम में साशा बैंक्स का सामना शार्लेट के साथ हुआ था। इससे पहले साशा ने शार्लेट को हराकर चैंपियनशिप अपने नाम की थी। साशा समरस्लैम में खिताब हार गई और चोट से ठीक होने के लिए उन्होंने ब्रेक लिया। जिसके बाद आज हुए रॉ में उन्होंने वापसी की।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications