साशा बैंक्स जल्द ही हील बनकर Raw विमेंस चैंपियनशिप जीत सकती हैं

रॉ और स्मैकडाउन पर शानदार सुपरस्टार शेकअप के बाद एक आंतरिक सूत्र के हवाले से साशा बैंक के रॉ विमेंस डिवीजन पर आगे की योजनाओं का खुलासा हुआ है। साशा बैंक की शार्लेट फ्लेयर के साथ 6 महीनों से चली आ रही फिउड के बाद साशा ने तीसरी बार रॉ विमेंस चैंपियनशिप जीती। लेकिन आखिर में इस दुश्मनी का अंत शार्लेट की जीत के साथ हुआ, लेकिन उन्होंने बेली के हाथो टाइटल गवां दिया, जिन्होंने 13 फरवरी को पहली बार साशा बैंक की सहायता से पहली बार रॉ विमेंस चैंपियनशिप जीती। इसके बाद फास्टलेन पर बेली ने शार्लेट फ्लेयर को एक फिर हराया। रैसलमेनिया 33 पर बेली ने शार्लेट फ्लेयर, साशा बैंक और नाया जैक्स के खिलाफ फैटल-4 वे एलिमनेशन मैच में अपने टाइटल का सफलतापूर्वक बचाव किया। इसके बाद हुए सुपरस्टार शेकअप में शार्लेट स्मैकडाउन में चली गईं, जबकि बेली, साशा बैंक और नाया जैक्स अभी भी रॉ ब्रांड में हैं, इसके साथ उन्होंने एलेक्सा ब्लिस, मिकी जेम्स और एमा को ज्वाइन किया। हमारे सूत्रों से मिली खबर के अनुसार साशा बैंक समरस्लैम में बेली के खिलाफ हील बनने वाली है और उसके बाद वह समरस्लैम पर रॉ विमेंस चैंपियनशिप जीतेंगी। इस बीच बेली अपने टाइटल का एलैक्सा ब्लिस और नाया जैक्स के खिलाफ सफलतापूर्वक बचाव करने के लिए तैयार है। साशा बैंक वर्तमान में एमा के साथ एक कार्यक्रम शुरु करने के लिए जुड़ी हैं। ऐसी उम्मीद है कि इस मंडे नाइट रॉ पर साशा बैंक, एमा के साथ अपनी फिउड की शुरुआत कर सकती हैं, जिसमें डैना ब्रुक भी शामिल हो सकती हैं। हालांकि यह सारी चीजें बदल सकती हैं अगर WWE अधिकारी नाया जैक्स को डी-पुश देने के बारे में निर्णय लें, जोकि रॉ पर शार्लट फ्लेयर के साथ लगभग दो बार चोटिल होते हुए बची। इस मैच के बाद ऐसी बाते सामने आई हैं कि WWE के सीनियर अधिकारी नाया जैक्स से बहुत खुश नहीं हैं। हमें लगता है कि पिछले 6 महीनों से विमेंस डिवीजन ने अपनी गति खो दी है। इसका सबसे बड़ा कारण साशा बैंक और शार्लेट फ्लेयर के बीच लगातार टाइटल फ्लिपिंग करना है। इसके साथ ही बेली के निराशाजनक टाइटल रीजन ने भी इस डिवीजन को नुकसान पहुचांया है। बेली और साशा के बीच प्रोग्राम कराकर WWE विमेंस डिवीजन को ट्रैक पर लाने की कोशिश कर रहा है। लेखक:बिली भट्टी अनुवादक: अंकित कुमार

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications