WWE दिग्गज साशा बैंक्स की वापसी को लेकर बैकस्टेज से बहुत बड़ी खबर सामने आई

WWE सुपरस्टार साशा बैंक्स को लेकर अपडेट
WWE सुपरस्टार साशा बैंक्स को लेकर अपडेट

WWE स्मैकडाउन (SmackDown) के इस हफ्ते के एपिसोड में बैकस्टेज साशा बैंक्स (Sasha Banks) मौजूद थीं। हालांकि शो में उनकी एंट्री नहीं हुई। फाइटफुल सलेक्ट की रिपोर्ट में ये बात कही गई है। साशा बैंक्स इस समय WWE रिंग से बाहर चल रही हैं और इसका कारण भी किसी को नहीं पता। WWE और साशा बैंक्स की तरफ से कोई भी बयान सामने नहीं आया है।

Ad

WWE में साशा बैंक्स की कब होगी वापसी?

WWE SmackDown विमेंस चैंपियनशिप के लिए SummerSlam में बियांका ब्लेयर और साशा बैंक्स का मैच तय किया गया था। अंतिम समय में साशा बैंक्स मैच कार्ड से बाहर हो गईं। मैच के दौरान ही बताया गया कि साशा बैंक्स उपलब्ध नहीं रहेंगी। ये सुनकर सभी चौंक गए थे। हालांकि अभी तक कारण का पता चल नहीं पाया कि वो क्यों बाहर हैं। 7 अगस्त को WWE Supershow में साशा बैंक्स ने अंतिम बार रेसलिंग की थी। इसके बाद वो एक्शन में नजर नहीं आईं।

ब्लू ब्रांड का अगला एपिसोड 10 सितंबर को MSG में होगा। दुनिया के सबसे प्रसिद्ध एरीना में होने वाले एपिसोड के लिए साशा बैंक्स को काफी पहले से एडवर्टाइज किया गया है। कई रिपोर्ट्स में भी ये कहा गया कि इस शो में साशा बैंक्स मौजूद रहेंगी।

बियांका ब्लेयर की राइवलरी इस समय बैकी लिंच के साथ चल रही हैं। दोनों के बीच मैच का ऐलान भी हो गया। अगले हफ्ते कॉन्ट्रैक्ट साइनिंग भी होगी। शायद इस सैगमेंट में साशा बैंक्स एंट्री कर सकती हैं। अगर वो यहां आएंगी तो फिर ट्रिपल थ्रेट मैच फैंस को देखने को मिलेगा।

SummerSlam में मैच के दौरान ही ऐलान किया गया कि साशा बैंक्स मैच का हिस्सा नहीं रहेंगी। इसके बाद कार्मेला ने उनकी जगह एंट्री की। बैकी लिंच ने इसके बाद फैंस को सरप्राइज दिया। बैकी लिंच ने 27 सेकंड में बियांका ब्लेयर को हराकर चैंपियनशिप जीत ली। बियांका ब्लेयर की इस हार से सभी दुखी नजर आए। WWE की तरफ से अभी तक कोई भी कंफर्म जानकारी साशा बैंक्स की वापसी को लेकर नहीं आई है। फैंस चाहते हैं कि जल्द से जल्द साशा बैंक्स रिंग में एंट्री करें।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications