WWE रॉ (Raw) में इस हफ्ते सुपरस्टार एलेक्सा ब्लिस (Alexa Bliss) नजर नहीं आईं। रिपोर्ट के अनुसार कुछ दिन बाद उनकी साइनस की सर्जरी होने वाली हैं। शायद इस वजह से एलेक्सा ब्लिस ने WWE से ब्रेक ले लिया है। एक्सट्रीम रूल्स (Extreme Rules) पीपीवी में एलेक्सा ब्लिस का मुकाबला शार्लेट फ्लेयर (Charlotte Flair) के साथ रॉ (Raw) विमेंस चैंपियनशिप के लिए हुआ था। यहां एलेेक्सा ब्लिस की हार हो गईं। सबसे बड़ी बात की फ्लेयर ने एलेक्सा ब्लिस की गुड़िया लिली को तहस-नहस कर दिया था। इसके बाद एलेक्सा फूट-फूटकर रिंग में रोई थीं।WWE Raw में इस हफ्ते सुपरस्टार एलेक्सा ब्लिस नजर नहीं आई थींWrestling Inc ने अपनी रिपोर्ट में इस बारे में सबसे पहले जानकारी दी थी। रिपोर्ट के अनुसार कहा गया था कि एलेक्सा ब्लिस बहुत जल्द कुछ वक्त का ब्रेक लेने वाली हैं। PWInsider ने अपनी रिपोर्ट में इस बात पर मुहर लगा दी है कि एलेक्सा ब्लिस साइनस की सर्जरी कराएंगी। यहां ये बात सामने नहीं आई है कि एलेक्सा ब्लिस कब तक रिंग से बाहर रहेंगी।Extreme Rules में फ्लेयर ने एलेक्सा ब्लिस का बहुत ज्यादा बुरा हाल कर दिया था। ऐसा लगा था कि एलेक्सा और फ्लेयर की राइवलरी रेड ब्रांड में जारी रहेगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इस हफ्ते एलेक्सा ब्लिस रेड ब्रांड में नजर नहीं आईं। फ्लेयर ने लिली को भी तोड़ दिया और शायद ये इस वजह से ही किया गया होगा। View this post on Instagram A post shared by Lexi Kaufman (@alexa_bliss_wwe_)विमेंस डिवीजन में एलेक्सा ब्लिस ने बहुत नाम कमाया। पिछले एक साल से एलेक्सा ब्लिस अपने कैरेक्टर को लेकर काफी चर्चा में रही हैं। हालिया कैरेक्टर एलेक्सा का बहुत ही शानदार हैं और फैंस ने इसे काफी पसंद किया। इस बार लगा था कि वो Raw विमेंस चैंपियन बन जाएंगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। एलेक्सा ने अभी तक इस बारे में कोई भी अपडेट नहीं दिया है।द फीन्ड से अलग होने का बाद थोड़ा झटका एलेक्सा ब्लिस को लगा था। एलेक्सा का कैरेक्टर इसके बाद प्रभावित हुआ और ना ही कोई अच्छी स्टोरीलाइन मिली। अब देखना होगा कि एलेक्सा ब्लिस की रिंग में कब वापसी होगी।