WWE इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन को सैथ रॉलिंस ने इस साल रैसलमेनिया 34 में जीता और जिसके बाद से उन्हें अभी तक कोई नहीं हरा पाया है। ग्रैंड स्टेज के बाद सैथ को कई बार टाइटल के लिए चुनौती मिली लेकिन हर मुश्किल को सैथ ने पार किया। वहीं अपनी अपार सफलता पर सैथ ने ट्विटर पर पोस्ट किया है। सैथ रॉलिंस ने रैसलमेनिया 34 में WWE का ग्रैंड स्लैम पूरा किया था। सैथ रॉलिंस ने इस दौरान पहली बार इंटरकॉन्टिनेंल चैंपियनशिप का खिताब जीता। रैसलमेनिया 34 में सैथ रॉलिंस ने ट्रिपल थ्रेट मैच में फिन बैलर और द मिज का सामना किया था। न्यू ओरलिंस में इंटकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप जीतने के बाद रॉलिंस ने सउदी अरब में फिन बैलर, द मिज और समोआ जो के खिलाफ ग्रेटेस्ट रॉयल रंबल में लैडर मैच में टाइटल को डिफेंड किया , वहीं सैथ रॉलिंस अपनी जीत के बाद फिन बैलर के खिलाफ भी खिताब को रिटेन किया। सैथ रॉलिंस ने जब से इंटरकॉन्टिनेंटल का खिताब अपने नाम किया है तभी से इसका स्तर काफी बढ़ गया है। सैथ रॉलिंस ने अपने बेहतर प्रदर्शन से इस बेल्ट को WWE में सबे खास बनाया है। हाल ही में सैथ रॉलिंस ने बैकलैश में द मिज को हराया उसके बाद रॉ के एपिसोड में मोजो राउली पर जीत दर्ज कर साबित किया कि क्यों उन्हें WWE में बेस्ट कहा जाता है। Tonight I defend the IC Title on its 4th continent in 3 weeks. This is what we live for. #wwebournemouth #fightingchampion — Seth Rollins (@WWERollins) May 9, 2018 WWE में रहते हुए सैथ रॉलिंस ने अपार सफलता हासिल कर रहे है, सैथ रॉलिंस ने इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप को पिछले तीन हफ्तों में चौथी पर अलग अलग महाद्वीपों पर अपने टाइटल को रिटेन किया है। खैर, बोर्नमाउथ में हुए लाइव इवेंट में सैथ रॉलिंस ने इसे फेटल 4वे मैच में डिफेंड किया है, देखना होगा कि आने वाले दिनों में सैथ का अगला दुश्मन कौन होता है।