WWE सुपरस्टार सैथ रॉलिंस ने ESPN के स्पोर्ट्ससेंटर में शिरकत की और एलान किया कि वो WWE 2K18 गेम के कवर सुपरस्टार होंगे। उसके बाद सैथ रॉलिंस ने ट्वीट करके भी इस बात की जानकारी साझा की। WWE 2K18 गेम 17 अक्टूबार 2017 को रिलीज होगा। Thank you @2K and @espn! Huge honor to be on the cover of this year's game. Be like no one. pic.twitter.com/4Cov9HjVVB — Seth Rollins (@WWERollins) June 19, 2017 सैथ रॉलिंस फिलहाल WWE रॉ ब्रैंड का हिस्सा हैं और वो इससे पहले कभी भी WWE गेम के कवर पर नहीं रहे हैं। सैथ रॉलिंस से पहले WWE 2K गेम्स पर ब्रॉक लैसनर, स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन, जॉन सीना और द रॉक जैसे सुपरस्टार कवर पर रह चुके हैं। ऐसा माना जा रहा है कि गेम के 2 वर्ज़न रिलीज किए जा सकते हैं। जिसमें से एक PS4 और दूसरा Xbox के लिए हो सकता है। आपको बता दें कि ESPN के स्पोर्ट्ससेंटर पर सैथ रॉलिंस नजर आए। वहां उन्होंने बताया कि वो WWE 2K18 के कवर सुपरस्टार होंगे। द किंग स्लेयर ने आगे कहा कि वो WWE 2K18 गेम के कवर सुपरस्टार बनकर बहुत खुश हैं। रॉलिंस ने कहा कि गेम पर कवर पेज पर उनका चेहरा देखा काफी अजीब लग रहा है क्योंकि वो बहुत लंबे समय से WWE गेम्स के फैन रहे हैं। ऐसे में WWE 2K18 गेम के कवर पर खुद को देखना एक यादगार अनुभव है। उन्होंने आगे बोलते हुए कहा कि वो गेम में खुद के किरदार को खेलना पसंद करेंगे जबकि उन्होंने आंद्रे द जाइंट और बाकी लैजेंड्स को लेकर खेलने में काफी मजा आता है। सैथ का कहना था कि गेम में काफी सारे नए फीचर होने के बाद भी उनका कवर पर होना सबसे स्पेशल है। सैथ रॉलिंस WWE 2K18 के कवर पर आना डिजर्व करते हैं। भले ही सैथ का करियर कुछ ही साल पहले शुरु हुआ है, लेकिन उन्होंने खुद को कंपनी के बड़े स्टार्स के रूप में स्थापित कर लिया है। छोटे से कार्यकाल में उन्होंने काफी कुछ हासिल किया है।