'WWE ड्राफ्ट के दौरान सबकी पहली पसंद रहूंगा'

WWE ड्राफ्ट को होने में सिर्फ चंद दिन ही बाकी हैं। पूर्व WWE वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन सैथ रॉलिंस हाल ही में चीप हीट पोडकास्ट में नजर आए। सैथ रॉलिंस मैडीसन स्क्वेयर गार्डन में होने वाले लाइव इवेंट के प्रोमोट करने के लिए आए हुए थे। इंटरव्यू के दौरान सैथ रॉलिंस ने ब्रैंड स्पलिट के बारे में बात की। सैथ ने कहा कि उन्हें फर्क नहीं पड़ता कि वो रॉ में जाएंगे या फिर स्मैकडाउन में। उनका मानना है कि ब्रैंड स्पलिट के दौरान वो सबसे पहली पसंद होंगे। रॉलिंस का मानना है कि वो ऐसे रैसलर हैं जिनके ईर्द गिर्द ब्रैंड खड़ी हो सकती है। उन्होंने कहा कि अगर वो ड्राफ्ट के दौरान पहली पसंद नहीं हुए तो उन्हें अच्छा नहीं लगेगा। इस तरह की अफवाहें सामने आई थी कि सैथ रॉलिंस, रोमन रेंस के साथ WWE के फ्लैगशिप शो मनडे नाइट रॉ का हिस्सा होंगे जबकि जॉन सीना और एजे स्टाइल्स जैसे स्टार्स स्मैकडाउन में जाएंगे। हालांकि हालिया रिपोर्ट की मानें तो रोमन रेंस के सस्पेंशन के बाद WWE ने अभी तक इस बारे में सही से विचार नहीं किया है। मनडे नाइट रॉ में सैथ रॉलिंस के पास एक बार फिर से चैंपियन बनने का मौका होगा। रॉ में चैंपियनशिप मैच के लिए सैथ रॉलिंस का सामना डीन एम्ब्रोज के साथ होगा।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications