WWE रॉ के दौरान फैंस को कई सारे मैच और सैगमेंट्स देखने को मिले। हमेशा की तरह स्टार्स के बीच मैच हुए, लेकिन जिस चीज़ ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा, वो सैथ रॉलिंस का नया फिनिशिंग मूव था। सैथ रॉलिंस ने पेबैक से पहले रॉ के एपिसोड में अपने नए फिनिशिंग मूव का डैब्यू कराया। उन्होंने इस कार्ल एंडरसन के खिलाफ इस्तेमाल किया। आप नीचे ट्विटर की इस वीडियो में सैथ को नए फिनिशिंग मूव का इस्तेमाल करते हुए देख सकते हैं।
सैथ रॉलिंस का नया फिनिशर जापानी सुपरस्टार काजूचिका ओकाडा के फिनिशर रेनमेकर से मेल खाता है। आज हुई मंडे नाइट रॉ के दौरान सैथ रॉलिंस, फिन बैलर और बिग कैस ने टीम बनाकर समोआ जो, कार्ल एंडरसन और ल्यूक गैलोज़ का सामना किया। इस मैच में एंजो अमोरे हिस्सा लेने वाले थे, लेकिन ल्यूक गैलोज़ और कार्ल एंडरस ने उन पर रिंग के बाहर अटैक कर दिया और उन्हें मैजिक किलर दिया। सैथ और बिग कैस को एक पार्टनर की कमी खल रही थी, जिसके बाद कर्ट एंगल ने एलान किया कि सैथ औऱ कैस का नया पार्टनर फिन बैलर होंगे। बुलेट के पूर्व सदस्य फिन बैलर, ल्यूक गैलोज़ और कार्ल एंडरसन ने एक दूसरे के खिलाफ मैच लड़ा। फैंस के लिए ये पल थोड़ा अजीब था क्योंकि काफी सारे लोग कयास लगा रहे थे कि उन्हें जल्द ही बुलेट क्लब की तर्ज की नई टीम देखने को मिल सकती है। मैच के आखिरी पलों में सैथ रॉलिंस ने कार्ल एंडरसन को पकड़कर पैडीग्री देने की कोशिश की लेकिन तभी उन्होंने अपने मन बदलते हुए एंडरसन को नया फिनिशिर दिया। इस फिनिशर में उन्हें अपना घुटना उनके सिर पर मारा। हालांकि अभी तक इसी फिनिशर का आधिकारिक नाम नहीं पता चल पाया है। देखना होगा कि WWE सैथ के नए फिनिशर मूव का क्या नाम देती है। वीडियो के जरिए मैच आज हुए मैच की हाइलाइट्स देख सकते हैं: