WWE सुपरस्टार सैथ रॉलिंस को अपने फिनिशिंग मूव का नाम मिला

Ankit

सैथ रॉलिंस को आखिरीकार अपने फिनिशिंग मूव का नाम मिल ही गया है, इस मूव का नाम गेम ऑफ थ्रोन्स से मिला है। दरअसल, सैथ के फिनिशिंग मूव का नाम गेम ऑफ थ्रोन्स के एक शहर पर रखा है। सैथ रॉलिंस ने जब WWE में कदम रखा था तब उनके पास कर्ब स्टोप था। इस मूव का इस्तेमाल करते हुए सैथ रॉलिंस ने शानदार जीत दर्ज की है। जब सैथ रॉलिंस के कर्ब स्टोप को WWE द्वारा बैन कर दिया गया था तब उन्होंने पैडग्री को अपना फिनिशिंग मूव बना लिया। पैडग्री को सैथ रॉलिंस के हील के वक्त काफी इस्तेमाल किया। इसके बाद सैथ रॉलिंस ने पैडग्री का प्रयोग करना बंद कर दिया। फिर सैथ रॉलिंस का मैच रैसलमेनिया 33 में ट्रिपल एच के खिलाफ हुआ। फिलहाल, रॉलिंस का नया मूव कुछ हद तक कैनी ओमेगा के NJPW मूव से मिलता है। इससे पहले सैथ रॉलिंस के मूव के पास कोई नाम नहीं था लेकिन वो लगातर इस्तेमाल करते रहेते थे। रेड ब्रांड के एक्सक्लूसिव पीपीवी नो मर्सी में सैथ के मूव का नामकरण हो गया। कोरी ग्रेव्स ने इसे "किंग्स लैंडिंग" दिया है। इस मूव को काफी पंसद किया गया है।

आपको बता दे कि किंग्स लैंडिंग इंडिपेंडेंट रैसरल का सिगनेचर है। फिलहाल, सैथ के मूव का नाम अभी तक पूरी तरह से पक्का नहीं किया गया है लेकिन फैंस को ये नाम पंसद आया है। खैर, सैथ रॉलिंस और डीन एम्ब्रोज ने नो मर्सी में अपने रेड ब्रांड के टैग टीम चैंपियंस के खिताब को शेमस और सिजेरो के खिलाफ डिफेंड कर लिया है। अब देखना होगा कि आने वाली रॉ में सैथ और डीन को नए विरोधी किसके रुप में मिलते है।