रॉ के ऑफ एयर होने के बाद द आर्किटेक्ट सैथ रॉलिंस ने एक फिनिशिंग मूव का इस्तेमाल किया। सैथ रॉलिंस मई 2015 और रैसलमेनिया 33 के बीच तक ट्रिपल एच के पैडीग्री का इस्तेमाल करते रहे हैं। बीच-बीच में कर्ट स्टॉम्प फिनिशर मूव का भी इस्तेमाल करते थे।
WWE ने कर्ट स्टॉम्प को खतरनाक मानते हुए रैसलमेनिया 31 के बाद बैन कर दिया। विंस मैकमैहन को मानना था कि इस मूव को आसानी से किया जा सकता है और ये PG प्रोडक्ट के लिए ठीक नहीं है। आपको बता दें कि कर्ब स्टॉम्प की वजह से जॉन सीना की नाक टूट गई थी।
रॉ के बाद हुए डार्क मैच में क्रिस जैरिको के साथ मिलकर सैथ रॉलिंस ने समोआ जो और केविन ओवंस को मात दी।
आपको बता दें कि सैथ रॉलिंस का फिनिशर न्यू जापान प्रो रैसलिंग के रैसलर काजूचिका ओकाडा के फिनिशर 'रेनमेकर' से काफी मिलता जुलता है। लेकिन सैथ रॉलिंस ने फिनिशिंग मूव ने घुटने का इस्तेमाल किया है।
काजूचिका ओकाडा का फिनिशर रेनमेकर आप नीचे देख सकते हैं: