Raw के एपिसोड में बिना फाइट किए सैथ रॉलिंस को लगी चोट

सैथ रॉलिंस को आज बिना फाइट किए हुए चोट लग गई। उनके चेहरे पर शो के बाद टांके लगाए गए है। दरअसल आपको ये तो पता ही है कि इस समय सैथ रॉलिंस की लड़ाई ब्रे वायट के साथ शुरू हो चुकी है। आज रॉ में सैथ रॉलिंस WWE 2K18 गेम के कवर बारे में बोलने आए थे। उन्होंने इस बारे में काफी चर्चा की। इस दौरान बीच में ब्रे वायट ने भी दखलअंदाजी की। अंत में ब्रे वायट अपने ही अंदाज में जब रिंग में आ रहे थे तो सैथ रॉलिंस रोप के ऊपर से उनके ऊपर कूद गए। जिस कारण उनके गाल में चोट लग गई। बाद में शो के बाद इसमें टांके लगाए।

Ad
youtube-cover
Ad

सैथ रॉलिंस फिलहाल WWE रॉ ब्रैंड का हिस्सा हैं और वो इससे पहले कभी भी WWE गेम के कवर पर नहीं रहे हैं। सैथ रॉलिंस से पहले WWE 2K गेम्स पर ब्रॉक लैसनर, स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन, जॉन सीना और द रॉक जैसे सुपरस्टार कवर पर रह चुके हैं।WWE 2K18 गेम 17 अक्टूबार 2017 को रिलीज होगा। रॉलिंस ने शो में आकर कहा कि गेम पर कवर पेज पर उनका चेहरा देखा काफी अजीब लग रहा है क्योंकि वो बहुत लंबे समय से WWE गेम्स के फैन रहे हैं। ऐसे में WWE 2K18 गेम के कवर पर खुद को देखना एक यादगार अनुभव है। उन्होंने आगे बोलते हुए कहा कि वो गेम में खुद के किरदार को खेलना पसंद करेंगे जबकि उन्होंने आंद्रे द जाइंट और बाकी लैजेंड्स को लेकर खेलने में काफी मजा आता है। सैथ का कहना था कि गेम में काफी सारे नए फीचर होने के बाद भी उनका कवर पर होना सबसे स्पेशल है। सैथ रॉलिंस से सैगमेैंट के अंत में ब्रे वायट आ गए थे। जिसके बाद सैथ रॉलिंस उनसे भिड़ने के लिए पहले से तैयार थे। जब ब्रे आए तो अंधेरा छा गया। जब वो रिंग के करीब पहुंच तो लाइट ऑन हो गई। लेकिन उससे पहले ही सैथ रॉलिंस तैयार थे। वो ब्रे वायट के ऊपर कूद गए। इस दौरान शायद ब्रे का हाथ उनके चेहरे पर लग गया जिस कारण चेहरा उनका कट गया था।

youtube-cover
Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications