IC चैंपियनशिप के लिए चैलेंज करने वाले केविन ओवंस को सैथ रॉलिंस ने दिया कड़ा जवाब

सैथ रॉलिंस के इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन बनने के बाद से ही टाइटल को लगातार डिफेंड किया है। पिछले हफ्ते सैथ रॉलिंस ने WWE रॉ रोस्टर के सभी सुपरस्टार्स को टाइटल मैच के लिए ओपन चैलेंज किया। मोजो राउली ने पिछली बार सैथ के चैलेंज का जवाब दिया। मोजो राउली हार गए। लेकिन अब इस हफ्ते होने वाली रॉ में सैथ रॉलिंस के ओपन चैलेंज का जवाब पूर्व इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन केविन ओवंस देंगे। केविन ओवंस ने सैथ रॉलिंस के चैलेंज को स्वीकार किया और कहा कि लंदन में होने वाली रॉ में उनके और सैथ रॉलिंस के बीच टाइटल मैच होगा।

केविन ओवंस ने तो सैथ रॉलिंस को चुनौती के लिए कह दिया लेकिन सैथ रॉलिंस ने भी सोशल मीडिया पर इस मैच को लेकर बड़ी बात कह दी। सैथ रॉलिंस ने कहा कि केविन ओवंस में तुम्हें हरा दूंगा।

दरअसल सबसे पहले सैथ रॉलिंस ने ट्वीट करके बताया था कि वो लंदन में होने वाली रॉ में ओपन चैलेंज देंगे। सैथ ने कहा था, "लंदन में होने वाली रॉ के लिए फिर से ओपन चैलेंज करने के बारे में सोच रहा हूं। पिछले हफ्ते मोजो राउली ने अपने करियर को दांव पर लगाया था। अगले हफ्ते देखने की कोशिश करता हूं कि ऐसा कौन करेगा।"

इसके बाद ही केविन ओवंस ने उनके चैलेंज को स्वीकार किया था। अब रॉलिंस ने इसका कड़ा जवाब दिया है। इस हफ्ते एक बार फिर सैथ रॉलिंस अब अपना टाइटल डिफेंड करते हुए फिर नजर आएंगे।