सैथ रॉलिन्स ने बताया कैसे फैंस ने उनका काम मुश्किल कर दिया था

निसंदेह सैथ रॉलिन्स इस समय WWE रोस्टर के सबसे लोकप्रिय सदस्यों में से एक हैं। यहीं नहीं WWE में विलेन की भूमिका निभाने के बाद भी सेथ रोलिंस को फैंस से काफी वाहवाही मिली है। वैसे कहा जाता है कि WWE में किसी फाइटर का निगेवटिव करेक्टर दर्शकों की प्रतिक्रिया पर निर्भर करता है। लेकिन हाल ही में एक सर्वे में पाया गया की निगेटिव करेक्टर निभाने वाले रेसलर को फैंस ज्यादा पसंद कर रहे है। इन्हीं रेसलरों में से एक रोलिंस भी है। जिन्होंने अपने कैरियर के शुरूआती दिनों में विलेन का ही रुप अपनाया था। रोलिंस ने यूनाइटेड किंगडम के WWE के दौरे के दौरान हाल ही में GiveMeSupport को अपना इंटरव्यू दिया। उनसे पूछा गया कि क्रेजी फैंस के बीच में निगेटिव करेक्टर को बरकरार रखना कभी मुश्किल हुआ।रोलिंस ने कहा कि कभी-कभी में घबराता हूं कि मेरी इस रणनीति से फैंस खुश होंगे या नहीं।जिस कारण मुझे मेरा काम थोड़ा मुश्किल लगने लगा। हालांकि रोलिंस का कहना है कि WWE यूनिवर्स की नई पीढ़ी सिर्फ इस निगेटिव करेक्टर को नौटंकी नहीं मानती। नई पीढ़ी किसी भी रेसलर की कड़ी मेहनत और उसकी प्रतिभा की सराहना करती है। रोलिंस का ये भी मानना है कि जो फैंस हार्डकोर रेसलिंग को पसंद करते है।वो सबसे अच्छा बता सकते है कि WWE में क्या अच्छा है और क्या बुरा।और ये ही फैंस एक अच्छे प्रोडक्ट की सराहना करते है। सेथ रोलिंस ने WWE में शील्ड के एक भाग के रूप में अपने कैरियर की शुरूआत की थी।कुछ महीनों तक शील्ड की टीम ने अपना आंतक बनाए रखा। लेकिन बाद में रोलिंस ने अथॉरिटी से हाथ मिला कर शील्ड को धोखा दिया। भले ही उस दिन सैथ रॉलिन्स अपने भाईयों पर टर्न हो गए।लेकिन अथॉरिटी के साथ जाने के बाद उनकी स्थिति WWE में और मजबूत हो गई।इसके एक साल के भीतर ही रोलिंस ने रेसलमेनिया 31 मे रोमन रेन्स को पिन कर के खिताब जीत लिया।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications