सैथ रॉलिंस ने कर्ब स्टोम्प का इस्तेमाल न करने का कारण बताया

सैथ रॉलिंस मौजूदा समय में अपने फिनिशिंग मूव के तौर पर द रिपकॉर्ड नी का इस्तेमाल करते हैं और उससे पहले वो रैसलमेनिया 33 तक पेडिग्री का इस्तेमाल करते थे। हालांकि अभी भी ज्यादातर फैंस को यह ही लगता है कि रॉलिंस का बेस्ट मूव कर्ब स्टोम्प ही था। सैथ रॉलिंस ने हाल ही में Sam Roberts Wrestling Podcast में हिस्सा लिया और उन्होंने बताया कि वो अब इस मूव का इस्तेमाल क्यों नहीं करते। इसके पीछे का मुख्या कारण विंस मैकमैहन थे। कर्ब स्टोम्प काफी पावर पैक मूव था, जिसमें विरोधी के सिर को ग्राउंड पर स्टोम्प किया जाता था। रॉलिंस भी इस मूव को काफी क्रिएटिव तरीके से यूज करते थे। रैंडी ऑर्टन ने रैसलमेनिया 31 में कर्ब स्टोम्प को काउंटर करते हुए रॉलिंस को RKO दे दिया था। रॉलिंस ने WWE चैंपियन बनने के बाद इस मूव को छोड़ दिया था और ट्रिपल एच के फिनिशर पेडिग्री को अपना लिया था। हालांकि हंटर के साथ फिउड के बाद उन्होंने द रिपकॉर्ड नी का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया। रॉलिंस ने इस मूव के बारे में कहा, "विंस मैकमैहन ने मुझे कहा कि तुम कंपनी के चहेरे हो, तुम WWE चैंपियन भी हो और तुम अपने विरोधी के सिर को ग्राउंड पर स्टोम्प करते हो। उसके बाद विंस ने कहा कि कंपनी का सबसे बड़े स्टार ऐसा नहीं कर सकता।" रॉलिंस ने कहा कि उन्हें काफी बुरा लगा कि उनके फिनिशर को बैन कर दिया गया, लेकिन वो यह बात भी समझते थे कि कंपनी के ब्रांड वैल्यू के लिए यह जरूरी कदम था। इसके बाद उन्होंने अपनी मर्जी से पेडिग्री का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया, जिससे उन्हें काफी सफलता भी मिली। अभी के लिए सैथ रॉलिंस शील्ड के अपने पूर्व साथी डीन एंब्रोज के साथ रॉ टैग टीम चैंपियन हैं और वो नो मर्सी पीपीवी में अपने टाइटल को शेमस और सिजेरो के साथ डिफेंड कर सकते हैं।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications