जॉन सीना की नाक तोड़ने वाले हादसे पर सैथ रॉलिंस ने बयान दिया

WWE सुपरस्टार औऱ पूर्व चैंपियन सैथ रॉलिंस ने CBS अटलांटा 92.8 को इंटरव्यू दिया। ह्यूग जैक्सन और जॉन फ्रीक भी इस इंटरव्यू का हिस्सा थे। सैथ रॉलिंस ने इस दौरान जॉन सीना की नाक तोड़ने, अपनी फिल्म शार्कनैडो समेत काफी सारे मुद्दों पर अपनी बात रखी। जॉन सीना की नाक तोड़ने पर सैथ रॉलिंस ने कहा, "मुझे याद है कि मैंने उनकी नाक तोड़ दी थी, जोकि अपनी जगह से खिसक गई थी। काफी अचंभे वाली बात थी कि वो समरस्लैम में सफल वापसी कर पाए। मैंने जॉन सीना से माफी मांगी थी। हम दोनों ने बहुत बार फाइट की है, फाइट के दौरान छोटे मोटे हादसे हो जाते हैं। लेकिन उस फाइट के दौरान उनके चेहरे पर तेजी से प्रहार हुआ। रैसलिंग एक ऐसा प्रोफेशन है, जहां बड़ी चोटें भी लग जाती है"। सैथ रॉलिंस ने बताया कि शार्कनैडो में उनके रोल को फैंस और दोस्तो ने काफी सराहा है। सैथ रॉलिंस ने WWE में आने से पहले के समय को याद करते हुए कहा कि वो रिंग ऑफ ऑनर में इंडिपेंडेंट टायलर ब्लैक के नाम से लड़ते थे। WWE में आने के बाद उन्हें नया नाम मिला। उन्होंने डस्टी रो़ड्स को नामों की एक लंबी लिस्ट दिखाई। जिसमें रॉलिंस नाम भी था, जोकि कॉमेडियन, सिंगर हैनरी रॉलिंस के नाम से लिया गया। डस्टी रोड्स ने कहा कि ये नाम अच्छा रहेगा। सैथ रॉलिंस ने कहा कि समरस्लैम में फिन बैलर के साथ होने वाले मैच को लेकर वो एक्साइटिड हैं। एक जैसे बैकग्राउंड से आने के बाद भी दोनों का सामना कभी नहीं हुआ। रॉलिंस ने आगे बताते हुए कहा कि प्रोफेशनल रैसलिंग फैंस के लिए इस समय से अच्छा कुछ नहीं हो सकता है। फैंस के पास अब रॉ, स्मैकडाउन और NXT जैसे बड़े ब्रैंड्स हैं। न्यू एरा के किसी स्टार से लड़ने के सवाल पर रॉलिंस ने कहा, " एंजो और कैस के साथ मैं भविष्य में लड़ना पसंद करुंगा। फिन बैलर का आना आश्चर्य जनक रहा है। समाओ जो जैसे स्टार्स भी काफी अच्छा कर रहे हैं।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications