बैन किए गए फिनिशर कर्ब स्टॉम्प को दोबारा पाने की बात पर सैथ रॉलिंस का बड़ा बयान

कर्ब स्टॉम्प का नाम सुनते ही फैंस के जहन में सैथ रॉलिंस का नाम आता है। सैथ रॉलिंस ने अपने इस खतरनाक फिनिशर की वजह से काफी अच्छी और बुरी सुर्खियां बटोरी। हालांकि कुछ साल पहले WWE ने इस पर बैन लगा दिया था। WWE ने इस साल सैथ रॉलिंस को इस विवादित फिनिशर का इस्तेमाल करने की इजाजत दे दी है। ग्रेटेस्ट रॉयल रम्बल को प्रमोट करने के लिए सैथ रॉलिंस ने काफी सारे न्यूज़ आउटलेट्स को इंटरव्यू दिए। ऐसे ही एक इंटरव्यू के दौरान कर्ब स्टॉम्प की वापसी पर सैथ रॉलिंस ने अपने मन की बात रखी। द किंग स्लेयर सैथ रॉलिंस ने कहा, "मैं आपको पूरी कहानी तो फिर कभी बाद में बताऊंगा। वो कहानी किसी DVD या WWE नेटवर्क स्पेशल के लिए अच्छी रहेगी। लेकिन मैं इतना कहना चाहता हूं कि कर्ब स्टॉम्ब की वापसी से काफी खुश हुआ था। फिनिशिंग मूव की वापसी के बारे में मुझे पहले से ही जानकारी थी। कर्ब स्टॉम्प की वापसी मेरे करियर के लिए काफी अच्छी चीज साबित हुई है। स्टॉम्प की वापसी की वजह से सोशल मीडिया पर मुझे काफी जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली थी। मेरे लिए काफी अच्छा अनुभव था।" आपको बता दें कि विंस मैकमैहन ने साल 2015 में सैथ रॉलिंस के कर्ब स्टॉम्प पर बैन लगा दिया था। कर्ब स्टॉम्प को बैन किए जाने के बाद सैथ रॉलिंस ने पैडीग्री को अपना नया फिनिशर बनाया। रैसलमेनिया 33 में सैथ रॉलिंस ने ट्रिपल एच को हराकर पैडीग्री को रिटायर किया। उसके बाद से सैथ रॉलिंस रनिंग नी को इस्तेमाल कर रहे थे, जिसे काफी समय बाद किंग्स लैंडिंग नाम दिया गया।

सैथ रॉलिंस को कर्ब स्टॉम्प इस्तेमाल करते देख फैंस बहुत खुश हुए। इस फिनिशर में सैथ रॉलिंस भागकर आते हुए उछलकर विरोधी रैसलर के सिर के पीछे पैर रखकर जोर से मैट पर मारते हैं। इस फिनिशर की वजह से चोट लगने का खतरा बना रहता है, क्योंकि पैर पर ज्यादा बल लग जाए, तो विरोधी रैसलर का सिर जोर से मैट पर टकरा सकता है।
Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications