इस हफ्ते रॉ के ऑफ एयर होने के बाद द आर्किटेक्ट सैथ रॉलिंस ने एक फिनिशिंग मूव का इस्तेमाल किया था। सैथ रॉलिंस मई 2015 और रैसलमेनिया 33 के बीच तक ट्रिपल एच के पैडीग्री का इस्तेमाल करते रहे हैं। बीच-बीच में कर्ट स्टॉम्प फिनिशर मूव का भी इस्तेमाल करते थे।
लाइव इवेंट में केविन अोवंस के साथ हुए मैच में सैथ रॉलिंस ने इस मूव का इस्तेमाल किया था। Cageside Seats के अनुसार ये अंदाजा लगाया जा रहा है कि पेबैक में अब सैथ रॉलिंस अपने इस नए मूव के साथ डैब्यू करेंगे।
WWE ने कर्ट स्टॉम्प को खतरनाक मानते हुए रैसलमेनिया 31 के बाद बैन कर दिया। विंस मैकमैहन को मानना था कि इस मूव को आसानी से किया जा सकता है और ये PG प्रोडक्ट के लिए ठीक नहीं है। आपको बता दें कि कर्ब स्टॉम्प की वजह से जॉन सीना की नाक टूट गई थी।
ट्रिपल एच ने रैसलमेनिया 33 में ऐसा ही कुछ किया था। लेकिन अब सैथ रॉलिंस ने ये अपना नया फिनिशिंग मूव बना लिया है।
अफवाहें ये सामने आ रही है कि पेबैक में सैथ रॉलिंस का मुकाबला समोआ जो के साथ होगा। समोआ जो ने ही सैथ रॉलिंस को इंजर्ड किया था। फैंस को उम्मीद है कि यहां पर सैथ रॉलिंस अब समोआ जो से बदला लेकर उन्हें इस मैच में हराएंगे। रिपोर्ट के अनुसार यहां सैथ रॉलिंस अपने नए फिनिशिंग मूव के साथ मैच खत्म करेंगे।