WWE सुपरस्टार और द शील्ड के पूर्व सदस्य सैथ रॉलिंस अगले हफ्ते सोमवार को एक बड़ा एलान करने वाले हैं। WWE ने ट्वीट कर जानकारी दी कि सैथ रॉलिंस ESPN के स्पोर्ट्स सेंटर कार्यक्रम में एक बड़ा एलान करने वाले हैं। Tune into @espn to see @WWERollins' big announcement on @SportsCenter this Monday, 6/19, at 10:30 AM ET! pic.twitter.com/dhiMxqakB6 — WWE (@WWE) June 16, 2017 फिलहाल जो रिपोर्ट्स सामने आ रही है उसके अनुसार, सैथ रॉलिंस एलान करेंगे कि वो WWE 2K18 गेम के कवर पेज पर होंगे। जून महीने की शुरुआत से ही इंटरनेट पर अफवाह चल रही है कि सैथ रॉलिंस 2K18 गेम के कवर पर होंगे। आपको बता दें कि WWE 2K एक सीरीज़ है, जिसके तहत WWE के वीडियो गेम्स बनाए जाते हैं। हर साल आने वाले इन गेम्स के कवर पेज पर WWE के कई लैजेंड्स आ चुके हैं। पिछले साल रिलीज़ किए गए 2k17 गेम पर ब्रॉक लैसनर की फोटो थी। इसके अलावा स्टोन कोल्ड, जॉन सीना, रोमन रेंस, रैंडी ऑर्टन, सीएम पंक जैसे स्टार्स भी 2k गेम्स के कवर का हिस्सा बन चुके हैं। सैथ रॉलिंस WWE रॉ के सबसे बड़े स्टार्स में से एक हैं जोकि फिलहाल ब्रे वायट के साथ फाइट में लगे हुए हैं। सैथ रॉलिंस हाल ही में एक्सट्रीम रूल्स पीपीवी में हुए फेटल 5 वे मैच का हिस्सा थे, इस मैच में सैथ रॉलिंस को जीत नसीब नहीं हुई। 31 साल के सैथ रॉलिंस का असली नाम कोल्बी डेनियल लोपेज़ है। 2010 में सैथ को WWE द्वारा साइन किए जाने के बाद फ्लोरिडा चैंपियनशिप रैसलिंग में भेजा गया जहां वो पहले FCW ग्रैंड स्लैम चैंपियन बने। WWE से FCW का नाम बदलकर NXT कर दिया। सैथ रॉलिंस NXT चैंपिय बनने वाले पहले सुपरस्टार थे। सैथ रॉलिंस ने डीन एम्ब्रोज़ और रोमन रेंस के साथ मिलकर द शील्ड के रूप में 2012 में डैब्यू किया। डैब्यू के बाद से ही सैथ रॉलिंस फैंस के बीच काफी लोकप्रिय हो गए। वो WWE चैंपियन, टैग टीम चैंपियन, मनी इन द बैंक विनर भी रह चुके हैं।