रैसलमेनिया 33 के बाद WWE के पहले पीपीवी पेबैक को होने में सिर्फ 12 दिन का समय रह गया है। पेबैक के लिए कुछ मैचों का एलान किया जा चुका है जबकि कुछ मैचों का एलान आज रॉ के दौरान देखने को मिला। WWE ने एलान किया है कि 30 अप्रैल को होने वाले पीपीवी में समोआ जो और सैथ रॉलिंस के बीच मैच होगा। WWE की रिपोर्टर चार्ली क्रूसो ने ट्विटर पेज पर जानकारी दी कि ये दोनों स्टार्स कैलीफॉर्निया के सैन होज़े में होने वाले पेबैक में आपस में लड़ते हुए नजर आएंगे। EXCLUSIVE: @CharlyCarusoWWE has breaking news that @WWERollins will go one-on-one with @SamoaJoe in TWO WEEKS at #WWEPayback! pic.twitter.com/4yHkDi9rxY — WWE (@WWE) April 17, 2017 आपको बता दें कि समोआ जो ने रॉयल रम्बल 2017 के बाद हुए मंडे नाइट रॉ में डैब्यू करते हुए सैथ रॉलिंस पर अटैक किया था। सैथ रॉलिंस इस अटैक की वजह से चोटिल हो गए थे। तब से इन दोनों स्टार्स की दुश्मनी की शुरुआती हुई, हालांकि उस दौरान सैथ रॉलिंस और ट्रिपल एच की दुश्मनी जोरों पर थी। ट्रिपल एच ने खुद समोआ जो का डैब्यू करवाकर सैथ पर अटैक करवाया था। रैसलमेनिया 33 में सैथ रॉलिंस ने ट्रिपल एच को हराकर इस दुश्मनी का अंत किया। अब समोआ जो और सैथ रॉलिंस की दुश्मनी फैंस को देखने को मिलेगी। पेबैक के लिए अब तक कई मैचों का एलान हो चुका है, इसमें स्मैकडाउन की WWE चैंपियनशिप डिफेंड की जाएगी हालांकि पेबैक WWE रॉ एक्सक्लूजिव पीपीवी है, लेकिन ब्रे वायट के रॉ में ड्राफ्ट किए जाने की वजह से इस मैच को करवाया जा रहा है। हार्डीज़ बॉयज़ भी पेबैक में सिेजेरो-शेमस के खिलाफ अपना टाइटल डिफेंड करते हुए नजर आएंगे। क्रूजरवेट डिवीजन में नेविल और ऑस्टिन एरीज़ की टक्कर होगी। समोआ जो दुनिया के सबसे अच्छे रैसलरों में शुमार हैं। उन्होंने WWE के बाहर ढेरों प्रोमोशन में अपना लोहा मनवाया और उन्होंने NXT में भी काफी समय बिताया है। समोआ जो को पेबैक PPV में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी।