गोल्डबर्ग के 7 पाप

jericho_goldberg-bell-1482512679-800

दो दशक पहले डेब्यू करने वाले गोल्डबर्ग आज भी कंपनी के टॉप बेबीफेस हैं। उनकी रैसलिंग काबिलियत सीमित है, लेकिन फिर भी वो फैंस के चहेते है, और जहां जाते है, वहां शो की रेटिंग बढ़ा देते हैं। इतना शानदार करियर होने के बावजूद टॉप तक पहुंचना गोल्डबर्ग के लिए आसान नहीं रहा है। गोल्डबर्ग के करियर की कुछ ऐसी बातें है जिन्हें हम आपके सामने रखेंगे। दुःख की बात है कि रिंग के अंदर और बाहर अच्छे इंसान माने जाने वाले गोल्डबर्ग का इतिहास वैसा नहीं है। ये रहे गोल्डबर्ग द्वारा किये गए 7 पाप: #7 ग़ुस्सा: क्रिस जेरिको से असली लड़ाई WCW के पूर्व टेलीविज़न चैंपियन क्रिस जेरिको वर्ल्ड चैंपियन गोल्डबर्ग को हमेशा मुकाबला करने के लिए चुनौती दिया करते थे। लेकिन उस समय WCW में हैवीवेट और क्रूज़रवेट में फर्क होता था, और सभी को ऐसा लगता कि जेरिको, गोल्डबर्ग के सामने 30 सेकंड भी नहीं टिक पाएंगे। इससे नाराज होकर जेरिको ने WCW छोड़ दिया, और WWE में जाकर अपना शानदार करियर बनाया। फिर कुछ सालों बाद WCW बंद हो गयी, और गोल्डबर्ग को भी WWE का रुख करना पड़ा। WWE में आने के बाद जेरिको को लगातार अफवाहें सुनने मिलती थी की, कैसे गोल्डबर्ग उनके पीठ पीछे उनकी बुराई करते थे। हमे जानते हैं जेरिको लड़ने से नहीं डरते (इसी साल समरस्लैम के बाद वो ब्रॉक लैसनर से भीड़ चुके हैं), और इसके बाद वो गोल्डबर्ग से जा भिड़े। इस हाथपाई में जेरिको ने गोल्डबर्ग को हैडलॉक में जकड़ लिया और उलझा लिया। जेरिको के अनुसार गोल्डबर्ग जैसे दबंग को किसी ने उल्टा जवाब नहीं दिया था, और मेरी इस चाल ने उन्हें हैरान कर दिया। गोल्डबर्ग शर्म करो।

youtube-cover
#6 आलस: ब्रेट हार्ट का करियर खत्म करना bret-goldberg-1482513966-800

ब्रेट हार्ट तकनीकी रूप से जितने अच्छे रैसलर थे, गोल्डबर्ग उतने ही ख़राब रैसलर हुआ करते थे। ब्रेट हार्ट का WWE और WCW में एक लम्बा और अच्छा करियर रहा था, और उनके कई फ्यूड हुए थे। लेकिन फिर गोल्डबर्ग के एक किक ने उनके करियर पर लगाम लगा दी। गोल्डबर्ग ने ये पाप स्टारकेड 99 पर किया। ये इवेंट WCW के लिए रैसलमेनिया के जैसे थे, और यहां पर दो पूर्व टैग टीम साथी गोल्डबर्ग और ब्रेट हार्ट की भिड़ंत हुई। मैच में ब्रेट हार्ट को चोट लगी और उनका करियर खत्म हुआ। पहले उन्हें गोल्डबर्ग की किक लगी, और फिर वो ज़मीन पर गिरे। गोल्डबर्ग यहां पर सही से फोर लेगलॉक का इस्तेमाल नहीं कर पाएं। एक यादगार करियर का ऐसा दुःखद अंत। ब्रेट हार्ट ने कई बार कहा है कि वो खुद हैरान है, कि गोल्डबर्ग जैसे अनुभवी रैसलर्स से ऐसी गलती कैसे हो गयी। अगर गोल्डबर्ग थोड़ी और मेहनत कर के अपनी काबिलियत सुधार लेते तो ब्रेट हार्ट के साथ दुर्घटना नहीं हुई होती।

youtube-cover
#5 ईर्ष्या: विलियम रीगल के साथ विवाद goldberg-regal-1482515647-800

जब WCW अपने चरम पर चल रही थी और गोल्डबर्ग एक नए चेहरे थे, तब उनकी बुकिंग विलियम रीगल से की गयी। एक ऐसा मैच जो गोल्डबर्ग के कारण बेहद खराब हुआ। इस मैच को लेकर गोल्डबर्ग ने दावा किया कि, विलियम रीगल ने उनकी कामयाबी का विरोध किया था, और उन्हें कमज़ोर करने के लिए उनपर असली में हमला किया। (लॉकर रूम के बाकी सदस्यों ने उनका विरोध किया, क्योंकि उनके रैसलिंग काबिलियत की कमी थी फिर उन्हें बड़ा पुश मिला) वहीँ रीगल ने बताया कि, उन्होंने जो किया वो सही था क्योंकि गोल्डबर्ग ने कभी 90 सेकंड से ज्यादा मैच नहीं किया था। गोल्डबर्ग के 173-0 के स्ट्रीक ले समय वे केवल स्क्वाश मैचेस का हिस्सा बनते थे, और इससे उनकी रैसलिंग स्किल छुपी रह गयी। रीगल को गोल्डबर्ग से कड़ा मुकाबला करने कहा गया था और उन्होंने वही किया। लेकिन इस बात को लेकर आज भी गोल्डबर्ग रीगल से नाराज़ हैं।

youtube-cover
#4 झूठ: स्ट्रीक के बारे में झूठ goldberg-giant-1482516576-800

जैसा स्कॉट हॉल ने कहा, गोल्डबर्ग अपने आप को इतना बड़ा समझने लगे की उन्हें हारना बिल्कुल पसंद नहीं था। उनका 173-0 के जीत का रिकॉर्ड शायद ही टूटता। लेकिन इससे WCW को काफी फायदा हुआ। लेकिन असल में सवाल ये है कि क्या गोल्डबर्ग के नाम सही में 173-0 का स्ट्रीक है? असलियत में ये आंकड़ा बहुत कम है। WCW के नियमिक दर्शकों को मालूम होगा की गोल्डबर्ग ने जितने मैचेस किये है, उसका और उनके स्ट्रीक का आंकड़ा नहीं मिलता। गोल्डबर्ग की चाहत थी की वो हर मैच जीते और WCW ने उनकी ये चाहत पूरी की। हाउस शो के आंकड़े भू इससे मेल नहीं खाते (कई रैसलर्स हाउस शो पर आते भी नहीं थे) उनकी लालच ने झूठ बोलकर उनका ये पाप बढ़ाया। पत्रकारों का मानना है कि वो आंकड़ा असल में 155-0 तक का है।

youtube-cover
#3 लालच: WWE में वापसी goldberg-lesnar-1482518131-800

गोल्डबर्ग जब कंपनी से जुड़े नहीं थे, तब वे कंपनी के बारे में बहुत बुरा भला कहा करते थे। वो केवल WWE की क्रिटिकल प्रोफेशनल रैसलिंग पर सवाल नही करते बल्कि उनका मानना था कि कई लोग हैं जो उन्हें दबाना चाहते हैं। उनसे पूछा गया कि क्या वो अपने बेटे को WWE में शामिल करेंगे, तो गोल्डबर्ग ने कहा कि वो एक कंपनी खरीद कर वहां अपने बेटे को काम करने देंगे। इसका उल्लेख नीचे दिए इंटरव्यू में किया गया है: अब साल 2016 में आइए यहाँ पर ना केवल गोल्डबर्ग लौटे बल्कि उनका बेटे भी WWE प्रोग्रामिंग का हिस्सा बना। रैसलिंग के लिए उनके इस नए प्यार का राज़ हैं, पैसा। यहां पर गोल्डबर्ग ढेर सारा पैसा कमा रहे है, और इसी वजह से उन्होंने एक दम से U-टर्न किया। ये तो उनकी लालच ही है।

youtube-cover
#2 वासना: WWE चैंपियनशिप goldberg-wife-1482518785-800

ब्रॉक लैसनर को पिन करने का मौका किसी युवा रैसलर को मिलना चाहिए था, लेकिन ये काम गोल्डबर्ग ने किया। लेकिन इतने में उन्हें संतुष्टि नही हुई, और वो अब रॉयल रम्बल में भी शिरकत करने वाले है। उन्होंने ये बात पहले ही बता दी है कि, वो ऐसा अपनी पत्नी और बेटे के लिए कर रहे हैं। इसके अलावा ये दुनिया भर के सैकड़ों बच्चों के लिए कर रहे हैं, जो उनसे प्रेरित हैं। वासना के कई प्रकार होते हैं, और यहां पर भी उनकी वासना दिखाई दे रही हैं। उन्होंने कभी बिज़नेस को गंभीरता से नही लिया लेकिन अब वो यहां पर ख़िताब जीतना चाहते हैं। इस समय WWE को नए स्टार की ज़रूरत है, लेकिन गोल्डबर्ग को चैंपियन बनाकर इस राह में वो रुकावट डाल रहे हैं। ब्रॉक लैसनर को हमेशा से एक बडे मॉन्स्टर के रूप में दिखाया गया है, जो फुल टाइम रैसलर्स को पीटते हैं। 49 वर्षीय गोल्डबर्ग ने ब्रॉक लैसनर को 86 सेकंडो में चित कर दिया। ऐसा कर के गोल्डबर्ग ने एक युवा स्टार की जगह छीन ली। हम भी गोल्डबर्ग के प्रशंसक हैं। उनकी उम्र हो चुकी है, लेकिन अभी भी उनमें ख़िताब की चाहत है। हम में तो आज कल मंडे नाईट रॉ की चाहत है।

youtube-cover
#1 अभिमान: स्पीयर मिस नहीं करते goldberg-ddp-1482519815-800

प्रोफेशनल रैसलिंग के इतिहास में गोल्डबर्ग सबसे बड़े नाम हैं। लेकिन इसके अलावा उनके मैचों में क्वालिटी नहीं होती। लेकिन कई दर्शक और गोल्डबर्ग खुद ये मानते हैं कि उनका सबसे अच्छा मैच हेलोवीन हैवोक 1998 में डिमांड डलास पेज के खिलाफ था। उस समय गोल्डबर्ग और DDP रैसलिंग के दो बड़े बेबीफेस थे। DDP ब्के गोल्डबर्ग से कहा कि मैच में ड्रामा बढ़ने के लिए वे स्पीयर मिस करें लेकिन गोल्डबर्ग ने ऐसा नही किया। मैच के समय DDP ने गोल्डबर्ग से बचने के लिए थोड़ा किनारे हो गए थे। गोल्डबर्ग जाकर रिंग से टकरा गए। वो पूरी तरह से नीचे गिर गए। आज भी ये मैच गोल्डबर्ग और DDP के करियर का सबसे अच्छा मैच था, क्योंकि यहां पर DDP ने अपनी सूझ-बूझ दिखाई नहीं तो ये भी एक स्क्वाश मैच होता। गोल्डबर्ग का अभिमान उनका सबसे बड़ा दुश्मन है।

youtube-cover