Vince McMahon के WWE को सऊदी अरब को बेचने की अफवाहों के बीच आई चौंकाने वाली खबर, बड़े Superstars कंपनी को तुरंत कहेंगे अलविदा?

Ujjaval
कुछ सुपरस्टार्स WWE को छोड़ सकते हैं
कुछ सुपरस्टार्स WWE को छोड़ सकते हैं

WWE: पिछले कुछ समय में WWE के बिकने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है सऊदी अरब अब WWE को खरीदने वाला है। हालांकि, अगर ऐसा हुआ तो कुछ सुपरस्टार्स कंपनी को तुरंत छोड़ सकते हैं। यह सही मायने में काफी बड़ी खबर है।

Ad

WWE की सऊदी अरब के साथ डील होने पर कुछ रेसलर्स कंपनी को कहेंगे अलविदा

हाल ही में स्टैफनी मैकमैहन ने WWE की चेयरविमेन और Co-CEO के पद से इस्तीफा दे दिया था। साथ ही बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने विंस मैकमैहन को नया एग्जीक्यूटिव चेयरमैन बना दिया था। इसके बाद रिपोर्ट्स में बताया गया कि सऊदी अरब पब्लिक इन्वेस्टमेंट फंड ने WWE को खरीद लिया है।

अभी तक WWE या सऊदी अरब ने इस बारे में कोई भी ऐलान आधिकारिक तौर पर नहीं किया है। हालांकि, Fightful की लाइव स्ट्रीम के दौरान शॉन रॉस सैप ने बताया कि अगर WWE को सऊदी अरब ने खरीद लिया, तो बहुत सारे सुपरस्टार्स कंपनी को छोड़ देंगे। उन्होंने कहा कि कुछ रेसलर्स "100%" कंपनी से जाने का निर्णय ले लेंगे।

शॉन ने यहां पर सैमी ज़ेन का उदाहरण भी दिया। दरअसल, सैमी सीरियाई मूल के सुपरस्टार हैं और सऊदी अरब के उस देश के साथ रिश्ते अच्छे नहीं हैं। इसी कारण अभी तक सैमी किसी भी सऊदी शो में नज़र नहीं आए हैं। साथ ही केविन ओवेंस ने भी पहले उस देश में काम करने से पूरी तरह इंकार कर दिया है। साथ ही जॉन सीना समेत कई और बड़े नाम सऊदी अरब में नहीं लड़ते हैं।

youtube-cover
Ad

अभी यह सिर्फ खबरें हैं और आधिकारिक तौर पर ऐलान नहीं हुआ है। हालांकि, यह बात तो तय है कि सऊदी अरब ने अगर WWE को खरीदा, तो फिर पैसों के मामले में विंस मैकमैहन और शेयरहोल्डर्स को जरूर फायदा होगा। हालांकि, कुछ सुपरस्टार्स को यह चीज़ बिल्कुल पसंद नहीं आएगी और ऐसे में वो कंपनी को अलविदा कह सकते हैं। अब देखना होगा कि बिजनेस के मामले में WWE को इस बदलाव से फायदा होता है या नहीं। कंपनी की किस्मत किस ओर जाएगी, यह किसी को भी पता नहीं है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications