WWE ड्राफ्ट होने में सिर्फ 1 दिन का ही समय रह गया है। इससे पहले आज मंडे नाइट रॉ में रॉ और स्मैकडाउन के जनरल मैनेजरों का एलान किया गया। पिछले हफ्ते WWE के बॉस विंस मैकमैहन ने स्टैफनी मैकमैहन को रॉ का कमिश्नर और शेन मैकमैहन को स्मैकडाउन का कमिश्नर बनाया था। विंस ने दोनों को कहा था कि उन्हें अगले हफ्ते अपने-अपने शो के लिए जनरल मैनेजर का एलान करना है। आज रॉ की शुरुआत में सबसे पहले स्टैफनी रिंग में आईं और उसके बाद शेन मैकमैहन आए। सबसे पहले स्टैफनी ने अपने शो के जनरल मैनेजर का एलान किया और मिक फोले को रॉ का जनरल मैनेजर बनाया। उनका म्यूजिक बजते ही दर्शक खुशी से झूम उठे। मिक फोले ने जनरल मैनेजर बनाए जाने पर स्टैफनी को शुक्रिया कहा। General Manager @RealMickFoley is determined to take Monday Night #RAW to new heights! pic.twitter.com/Uk9Ymb8R9q — WWE Universe (@WWEUniverse) July 19, 2016 उसके बाद स्मैकडाउन के जनरल के एलान करने की बारी शेन मैकमैहन की थी। शेन मैकमैहन ने स्मैकडाउन का जनरल मैनेजर किसी और को नहीं बल्कि फैंस के सबसे फेवरेट स्टार्स में से एक डैनियल ब्रायन को बनाया। उनके आते ही फैंस यस, यस, यस चैंट शुरु करने लगे। You better believe @WWEDanielBryan is happy to be #SmackDownLive's new General Manager! #RAW pic.twitter.com/I0arkaF3a8 — WWE Universe (@WWEUniverse) July 19, 2016 हमनें आपको पहले ही बताया था कि डैनियल ब्रायन स्मैकडाउन के जनरल मैनेजर बनाए जा सकते हैं। डैनियल ब्रायन ने चोट की वजह से रैसलिंग से रिटायरमेंट ले ली थी। कल होने वाले WWE ड्राफ्ट में दोनों शोज़ के कमिश्नर अपने-अपने शो के लिए रैसलरों का चुनाव करेंगे।