विंस मैकमैहन के कहने पर डेनियल ब्रायन ने WWE लैजेंड को किया सस्पेंड

आज स्मैकडाउन में शेन मैकमैहन के फैंस चौंक गए है। दर असल एपिसोड की शुरूआ केविन ओवंस ने की। केविन ओवंस के बाद शेन मैकमैहन आ गए। केविन ओंवस ने इसके बाद उनसे बात की। लेकिन केविन ओवंस ने लिमिट क्रास कर दी। केविन ओवंस ने हमेशा हार का जिम्मेदार शेन मैकमैहन को बताया है। शेन ने कहा भी की केविन तुम मेरे ऊपर गलत आरोप लगाना बंद करो। इसके बाद बातों ही बातों में केविन ओवंस ने शेन मैकमैहन के परिवार के बारे में बोल दिया। जिसे शेन सहन नहीं कर पाए और केविन ओवंस पर टूट पड़े। एनाउंस टेबल में ले जाकर उन्होंने केविन ओवंस को मारा। इसके बाद रैफरी आ गए। उनसे भी उन्होंने झड़प की। बाद में डेनियल ब्रायन के कहने पर उन्होंने अपने आप को रोका।

Ad
youtube-cover
Ad

इसके बाद बैकस्टेज पर काफी जद्दोजहद चलती रही। बैकस्टेज में डेनियल ब्रायन के पास एक फोन आया। जिसके बाद वो रिंग में आए। रिंग में आने के बाद उन्होंने शेन मैकमैहन को भी बुलाया। डेनियल ब्रायन ने शेन से ऐसा ना करने की बात कही। डेनियल ने कहा की तुम्हें ऐसा नहीं करना चाहिए।हमें यहां पर बैकस्टेज में सभी का ख्याल रखना चाहिए। और अगर तुम्हारे परिवार के बारे में केविन ने बोला तो यहां पर सभी अपने परिवार के लिए आए है। ये कहीं ना कहीं गलत है। इसके बाद डेनियल ने सॉरी बोलते हुए कहा की, तुम्हारे पापा विंस मैकमैहन का कॉल आया था और उन्होंने तुम्हें सस्पेंड किया है। डेनियल ब्रायन ये कहकर चले गए। इसके बाद शेन थोड़ी देर रूक कर भावुक हुए और फिर गए। अब इस स्टोरीलाइन का किसी को समझ नहीं आ रहा है। क्योंकि अगले हफ्ते विंस मैकमैहन भी स्मैकडाउन में आने वाले है। अब वो यहां आकर क्या करने वाले है ये किसी को नहीं पता। फैंस को अब अगले हफ्ते की स्मैकडाउन का इंतजार है।

youtube-cover
Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications