शेन मैकमैहन ने SmackDown सुपरस्टार्स को लेकर Raw पर अटैक करने की वजह का खुलासा किया

कल रॉ में जो हुआ वो सभी ने देखा। रॉ के पूरे एरीन में अंत में शेन मैकमैहन और उनकी टीम ने कब्जा कर लिया। रॉ के लॉकर रूम में जाकर सभी सुपरस्टार्स की जमकर धुनाई की। सुपरस्टार्स ने कर्ट एंगल को भी नहीं बख्शा। अंतिम सैगमेंट में ये सब हुआ। शेन मैकमैहन ने कर्ट एंगल को सर्वाइवर सीरीज के लिए धमकी भी दी। अब कल तक ये सवाल फैंस के दिमाग में चल रहा था कि आखिर शेन मैकमैहन ने अचानक ऐसा क्यों किया। इस सवाल का जवाब शेन मैकमैहन ने आज स्मैकडाउन में आकर दिया कि आखिर उन्होंने ऐसा क्यों किया। शेन मैकमैहन आज स्मैकडाउन के पहले सैगमेंट में आए। उन्होंने कहा कि,"आप सभी को पता है कि सर्वाइवर सीरीज आने वाली हैं। मैंने बचपन से ये सीखा है कि जब भी हम किसी लड़ाई का पार्ट होने जाते है तो सबसे पहले अटैक करना अच्छा रहता हैं। और इसलिए कल रॉ में जाकर हमने अटैक किया। क्योंकि हम सबसे बैस्ट हैं। टीएलसी से पहले मेरे ऑफिस में कर्ट एंगल बड़े ही मुसीबत में मेरे पास आए और कहा कि मैं परेशान हूं। डीमन के मैच को लेकर। इसलिए मैंने फिर इस बारे में सोचा और एजे स्टाइल्स को वहां जाने की अनुमति दी। इतना करने के बावजूद बाद में कर्ट एंगल ने स्मैकडाउन रोस्टर की आलोचना की। और हमें दबाने की कोशिश की। जिसकी वजह से अंडरसीज चैंट शुरू हुआ।"

Ad
youtube-cover
Ad

शेन मैकमैहन ने इस बात का खुलासा जरूर कर दिया कि उन्होंने ये सब क्यों किया। लेकिन शेन और डैनियल के बीच इस बात को लेकर विवाद भी पैदा हो गया है। इस अटैक के बारे में डैनियल ब्रायन को नहीं बताया गया था। जिस कारण अब आगे जो भी होगा उसकी जिम्मेदारी शेन को लेने के लिए कह दिया। रॉ पर अटैक कर स्मैकडाउन सुपरस्टार्स ने शुरूआत तो कर दी हैं। इस हफ्ते स्मैकडाउन रोस्टर में रॉ का कोई सुपरस्टार बदला लेने नहीं आया। लेकिन अब इंतजार है अगले हफ्ते के एपिसोड का।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications