WWE न्यूज: Super ShowDown के लिए रोमन रेंस का बड़ा मैच हुआ बुक

Neeraj
Enter caption

रॉ के एपिसोड में शेन मैकमैहन ने रोमन रेंस के साथ तीखी बहस की। काफी देर तक चली इस बहस में शेन के साथ ड्रू मैकइंटायर भी खड़े थे। इसी दौरान रोमन ने शेन को सुपर शोडाउन पर मुकाबला लड़ने का चैलेंज दिया जिसको शेन ने स्वीकार कर लिया है। ये दोनों सुपरस्टार्स 7 जून को होने वाले सुपरस्टार शोडाउन में भिड़ेंगे।

Ad

रोमन रेंस के रिंग में एंट्री लेने के कुछ देर बाद ही शेन मैकमैहन वहां पहुंचे और उन्होंने रैंप से ही रोमन से बात करनी शुरु कर दी। शेन ने कहा कि रोमन ने विंस मैकमैहन को मारकर अच्छा नहीं किया था और साथ ही उन्होंने कहा कि वह अपने पिता पर हुए हमले से आहत हैं।

Ad

रोमन ने कहा कि वह जहां भी जाएंगे उसे अपना यार्ड बना लेंगे। इसके बाद ड्रू मैकइंटायर भी वहां पहुंच गए और दोनों सुपरस्टार्स में जुबानी जंग तेज हो चली थी। सुपरस्टार शोडाउन के लिए मैच का चैलेंज मिलने पर शेन खुद को रोक नहीं सके और उन्होंने चैलेंज को स्वीकार कर लिया।

Ad

बैकस्टेज पर पहुंचने पर शेन से पूछा गया कि वह सुपर शोडाउन पर मुकाबले के लिए अकेले आएंगे या उनके साथ और भी लोग होंगे तो शेन ने इस सवाल को ही खारिज कर दिया। वहीं पर द मिज़ भी खड़े थे जिन्हें देखकर शेन पहले तो चौंक गए, लेकिन मैकइंटायर के वहां होने से उन्हें थोड़ी शक्ति मिली।

मिज़ ने शेन से पूछा कि क्या अब वह दूसरे लोगों के शरण में रहने लगे हैं तो शेन ने कोई जवाब नहीं दिया, लेकिन मैकइंटायर को यह बात बुरी लगी। मैकइंटायर मे कहा कि यदि मिज़ ने शेन को कोई नुकसान पहुंचाने की कोशिश की तो समझो उन्होंने मैकइंटायर से पंगा लिया और यह उनके लिए अच्छा नहीं होगा। खैर, अब देखना होगा कि रोमन रेंस की मदद सऊदी में मिज करते हैं या नहीं, क्योंकि ड्रू इस मैच में दखल दे सकते हैं।

WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं

Quick Links

Edited by Ankit
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications