WWE ने की एक नए पे पर व्यू की घोषणा

जो सवाल सबके दिमाग में चल रहा था आखिरकार WWE ने उसका जवाब दे ही दिया है। सब सोच रहे थे की क्या ब्रैंड स्पिलट होने के बाद WWE में रॉ और स्मैकडाउन के लिए अलग-अलग बैल्ट्स होंगी? इसका जवाब कल की रॉ में मिला, जब स्टेफनी मैकमैहन ने बताया की रॉ में एक नई बैल्ट को लाया जाएगा जिसका नाम WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप होगा। स्मैकडाउन में WWE चैंपियनशिप रहेगी। फिर भी लोगों के दिमाग में एक सवाल था की क्या अब इन दोनों शो के अलग-अलग पे पर व्यू होंगे? इसका जवाब आज की स्मैकडाउन में खुद स्मैकडाउन के बॉस शेन मैकमैहन ने दिया। उन्होने बताया की समरस्लैम के बाद स्मैकडाउन का पहला पे पर व्यू होगा बैकलैश, ये पे पर व्यू 11 सितंबर को रिचमंड, वर्जीनिया में होगा। इससे साफ दिखता है की अभी WWE दोनों ही शो को महत्व दे रही है। कहा जा रहा है की आने वाले समय में और नई बैल्ट्स भी यहाँ लाई जा सकती हैं। कुछ बैल्ट्स रॉ में हैं तो कुछ स्मैकडाउन में, इस स्थिति में दोनों जगह के लिए अलग-अलग बैल्ट लाना ही सही होगा। वैसे ये कब तक होगा इसका जल्द ही पता चल जाएगा, क्योंकि अब WWE सब काफी जल्दी-जल्दी डिसाइड कर रही है।

youtube-cover
Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications