WWE WrestleMania 39 में बुरी तरह चोटिल होने वाले दिग्गज ने आखिरकार तोड़ी चुप्पी, वीडियो शेयर करते हुए दिया बड़ा अपडेट

शेन मैकमैहन का ऑपरेशन हो चुका है
शेन मैकमैहन के क्वाड्स का ऑपरेशन हो चुका है

WWE: WWE रेसलमेनिया (WrestleMania) 39 में बुरी तरह चोटिल होने के बाद शेन मैकमैहन (Shane McMahon) हाल ही में पब्लिक में पहली बार नज़र आए। बता दें, शेन मैकमैहन ने WrestleMania 39 में चौंकाने वाली वापसी करते हुए द मिज़ (The Miz) के खिलाफ मैच लड़ा था। हालांकि, इस मैच के दौरान लिफफ्रॉग मूव देने की कोशिश में शेन मैकमैहन के क्वाड्स में इंजरी हो गई थी और उन्हें बैकस्टेज ले जाना पड़ा था।

Ad
Ad

अब शेन मैकमैहन ने वीडियो पोस्ट करते हुए अपनी इंजरी पर अपडेट दिया है। शेन मैकमैहन इस वीडियो में जिम में वर्कआउट करते हुए दिखाई दे सकते हैं और इस वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा-

"ऑपरेशन होने के 3 हफ्ते बाद मैं सैंडर्सफिट परफॉर्मेंस सेंटर में डेरिक हेनरी और मेलविन सैंडर्स के साथ वर्कआउट कर रहा हूं।"

WWE दिग्गज विंस रूसो WrestleMania 39 में शेन मैकमैहन के साथ हुई दुर्घटना से खुश नहीं थे

youtube-cover
Ad

WWE WrestleMania 39 में शेन मैकमैहन के साथ हुई दुर्घटना के बाद बाद विंस रूसो ने इस बारे में बात करते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की थी। विंस रूसो ने कहा था-

"मैकमैहन के बारे में यह चीज़ है, वो इसे स्वीकार नहीं करना चाहते हैं। आप वहां जाकर मूव परफॉर्म करने के लिए समय को पीछे नहीं कर सकते हैं। आप ऐसा नहीं कर सकते हैं। आपका शरीर यह करने के लिए तैयार नहीं है। मैं गारंटी से कह सकता हूं कि इस चीज़ के जरिए उन्हें जरूर सीख मिली होगी।"

अभी तक यह बात साफ नहीं हो पाई है कि शेन मैकमैहन इंजरी से पूरी तरह उबरने के बाद WWE टीवी पर वापसी करते हुए दिखाई देंगे या नहीं। शेन मैकमैहन अपने पूरे करियर के दौरान WWE टीवी पर कई मौकों पर खतरनाक मूव्स परफॉर्म करते हुए दिखाई दे चुके हैं। हालांकि, इस उम्र में शेन मैकमैहन का लिफफ्रॉग जैसे मूव्स परफॉर्म करना अच्छा आईडिया नहीं है और इस वजह से उन्हें काफी नुकसान उठाना पड़ा है। बता दें, शेन मैकमैहन के चोटिल होने के बाद स्नूप डॉग ने मैच में उनकी जगह लेते हुए पूर्व WWE चैंपियन द मिज़ को हराया था।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Subham Pal
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications