रॉ की 25वीं सालगिरह की शुरूआत में फैंस को सबसे ज्यादा मजा तब आया जब, स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन ने आकर मैकमैहन फैमिली की सैलिब्रेशन को बीच में रोका था। मिस्टर मैकमैहन ने खुद को बचाने के लिए टेक्सस रैटलस्नेक के आगे अपने बेटे शेन मैकमैहन को ही कर दिया। इस सैगमेंट के बाद शेन मैकमैहन की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। रॉ की शुरूआत में शेन और स्टेफनी ने अपने पिता को रॉ की सफलता के लिए शुक्रिया कहा और उसके बाद विंस ने अपने ही अंदाज में ब्रुकलिन के क्राउड के साथ बात की। इसके बाद रिंग में एंट्री हुई स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन की और उन्होंने विंस मैकमैहन को चैलेंज किया।
Thanks for comin', @shanemcmahon!#RAW25 @steveaustinBSR pic.twitter.com/rMeGix11Q6
— WWE (@WWE) January 23, 2018
पहले स्टीव ऑस्टिन ने शेन मैकमैहन को स्टनर दिया, उसके बाद विंस मैकमैहन के साथ गले मिले और बीयर पीने के बाद उन्हें भी शानदार स्टनर दे दिया था और अंत में जाते-जाते उन्होंने शेन मैकमैहन को एक बार फिर स्टनर दे दिया था।
OH HELL YEAH!! Some rivalries NEVER die as @steveaustinBSR STUNS @VinceMcMahon AND @ShaneMcMahon!!!! #RAW25 pic.twitter.com/lLj8eMUI0f
— WWE (@WWE) January 23, 2018
शेन ने ट्विटर पर जाकर इस पूरे सैगमेंट के बारे में बात करते हुए लिखा, "स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन के साथ रिंग को शेयर करना एक शानदार पल था और रॉ की 25वीं सालगिरह का हिस्सा बनकर अच्छा लग रहा है।
Privileged to share the ring with you @SteveAustinBSR and proud to be a part of #Raw25. pic.twitter.com/mOt1FqCmM4
— Shane McMahon (@shanemcmahon) January 23, 2018
एटिट्यूड एरा के समय विंस मैकमैहन औऱ स्टीव ऑस्टिन की फिउड ने फैंस का काफी मनोरंजन किया, इसी वजह से इस सैगमेंट ने फैंस की पुरानी यादों को ताजा कर दिया। हालांकि अब इस बात का किसी को नहीं पता कि अगली बार WWE टीवी पर कब स्टीव ऑस्टिन एेसे ही मैकमैहन फैमिली से किसी को स्टनर देंगे।