Shane McMahon: WWE दिग्गज शेन मैकमैहन (Shane McMahon) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। मैकमैहन अब रिंग में कम नज़र आते हैं। जब भी वो आते हैं तो कुछ ऐसे मूव्स लगाते हैं जिन्हें देखकर फैंस खुश हो जाते हैं। आपको बता दें मैकमैहन ने साल 2022 में एक WWE अपीयरेंस के लिए खूब पैसा लिया था। इसका खुलासा भी अब हो गया है।WrestleMania 35 में शेन मैकमैहन ने द मिज़ को सिंगल्स मैच में हराया था। उन्होंने इससे पहले बहुत लंबे समय बाद हील टर्न लिया था। इसके बाद उन्होंने ड्रू मैकइंटायर के साथ टीम बनाई और रोमन रेंस के खिलाफ शानदार जीत हासिल की थी। WWE में शेन मैकमैहन किसी खास मौके पर एंट्री करते रहते हैं। Wrestlenomics ने अब एक बड़ा खुलासा किया है। शेन ने पिछले साल मेंस रॉयल रंबल मैच में एंट्री की थी। उन्होंने इसके लिए 827,559 डॉलर (करीब 7 करोड़ रूपए) लिए थे। Brandon Thurston@BrandonThurstonShane McMahon's talent pay for 2022 was $827,559, disclosed in the proxy because he's a family member. This was already disclosed earlier this year in another filing when Vince returned to the company.Shane had 1 match in 2022, as part of the Royal Rumble match.31WWE WrestleMania 39 में शेन मैकमैहन ने फैंस को दिया था सरप्राइजWrestleMania 39 में भी शेन मैकमैहन ने सरप्राइज एंट्री की थी। द मिज़ के खिलाफ उनका मैच हुआ था। हालांकि इससे पहले ही उन्हें इंजरी आ गई थी। जिस वजह से उन्हें बाहर होना पड़ा। शेन ने जब एंट्री की थी तब फैंस ने उन्हें शानदार अंदाज में चीयर किया था। पिछले साल जब शेन मेंस रॉयल रंबल मैच में आए थे तब बवाल भी हुआ था। उन्हें ब्रॉक लैसनर ने एलिमिनेट किया था। इसके बाद बैकस्टेज लैसनर के साथ उनकी लड़ाई भी हुई थी। रिपोर्ट में कहा गया था कि उन्हें कंपनी ने रिलीज कर दिया था। हालांकि अंदर की बात अभी भी पूरी तरह कोई नहीं जानता है। WrestleMania 39 में मैकमैहन को इंजरी आ गई थी। इसके बाद ट्रिपल एच ने कहा था कि उनकी इंजरी ज्यादा गंभीर है। इसके बाद से अभी तक उनकी हेल्थ को लेकर कोई अपडेट सामने नहीं आया है। जल्द ही इस बारे में भी जानकारी सामने आएगी।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।