WWE रॉ के इस हफ्ते के एपिसोड में काफी सारी मजेदार चीजें हुई। विंस मैकमैहन WWE रॉ 25 के बाद पहली बार टीवी पर नजर आए। जॉन सीना ने अंडरटेकर को एक बार फिर से रैसलमेनिया मैच के लिए चैलेंज किया, लेकिन इस बार सीना मैच को लेकर ज्यादा सीरियस लग रहे थे।
रॉ के दौरान हुई एक घटना ने WWE और स्मैकडाउन के फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचा। लगातार तीसरे हफ्ते रॉ में लैसनर के न आने की वजह से रोमन रेंस ओपनिंग सैगमेंट के दौरान काफी गुस्से में दिखे। जनरल मैनेजर कर्ट एंगल से सफाई मांगने के बाद रोमन आगबबूला होकर गुस्से में बैकस्टेज की तरफ गए। वो विंस मैकमैहन से सवाल करने लगे कि लैसनर रॉ में क्यों नहीं आए।
मजेदार बात ये थी कि रॉ के एपिसोड के दौरान बैकस्टेज में विंस मैकमैहन के साथ शेन मैकमैहन प्रोडक्शन कंट्रोल रूम में बैठे हुए थे। रोमन रेंस ने गुस्से में जाकर विंस से सवाल किया, तभी शेन मैकमैहन बीच में बोल पड़े। रोमन रेंस ने तुरंत शेन को चुप करा दिया और वो विंस से बात करने लगे।
शेन मैकमैहन के रॉ में मौजूद रहने के कारण केविन ओवंस खफा हो गए और उन्होंने शेन पर ताना कसते हुए ट्विटर पर उनकी खिंचाई की। केविन ओवंस ने ट्विटर पर लिखा, "ये देखकर काफी खुशी हुई कि स्मैकडाउन के कमिश्नर के लिए ज्यादा महत्वपूर्ण चीज़ क्या है। स्मैकडाउन रोस्टर ओहायो के डेटन में लाइव इवेंट में व्यस्त है और शेन मैकमैहन डिट्रॉइट में हो रही रॉ के दौरान अपने पापा के साथ बैठे हुए हैं।"
शेन और केविन की दुश्मनी पिछले साल से चली आ रही है। फास्टलेन पीपीवी के दौरान केविन ने गलती से शेन को किक मार दी। जिसके बाद अब माना जा रहा है कि सैमी जेन, केविन ओवंस और शेन मैकमैहन को लेकर रैसलमेनिया मैच का एलान किया जा सकता है। Published 13 Mar 2018, 16:16 ISTGlad to see our #SDLive commissioner has his priorities in order. His crew is at a live event in Dayton, yet he’s sitting by daddy at #Raw in Detroit. Lovely! https://t.co/rIcqMcdixQ
— Kevin Owens (@FightOwensFight) March 13, 2018