Shane McMahon: WWE WrestleMania 39 Night 2 शानदार रहा। WWE दिग्गज शेन मैकमैहन (Shane McMahon) ने भी यहां अचानक वापसी की। इससे पहले वो पिछले साल मेंस रॉयल रंबल मैच में नज़र आए थे। करीब 14 महीने बाद उन्होंने WWE रिंग में वापसी की। उन्होंने अपने फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया।Sportskeeda Wrestling@SKWrestling_Thoughts on this segment? #WWE #WrestleMania41832Thoughts on this segment? 😂#WWE #WrestleMania https://t.co/15UkETBsr5WWE WrestleMania 39 में शेन मैकमैहन ने की एंट्रीदरअसल शो के दौरान स्नूप डॉग और द मिज़ का सैगमेंट देखने को मिला। यहां शेन मैकमैहन ने वापसी की। एक अलग अंदाज में वो नज़र आए। फैंस ने भी उन्हें चीयर किया। मिज़ और उनके बीच मैच का ऑफिशियल ऐलान भी हो गया। शेन ने शुरू में ही लगातार पंच मारने मिज़ को शुरू कर दिए थे। अचानक शेन को इंजरी भी आ गई। वो दर्द में नज़र आए। मेडिकल स्टाफ ने उन्हें संभाला। इस बीच डॉग ने आकर मिज़ को पंच लगाया। इसके बाद उन्होंने मिज़ को धराशाई कर दिया।डॉग ने द मिज़ को द रॉक के अंदाज में पीपल्स एल्बो लगाया और पिन करते हुए जीत हासिल की। इस मुकाबले के बारे में वैसे किसी को पता नहीं था। खैर मैकमैहन ने वापसी तो की लेकिन वो इंजर्ड हो गए। ये देखकर फैंस को बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगा होगा। शेन अगर पूरा मैच लड़ते तो फैंस को मजा आता।वैसे शेन का रिंग में आना किसी को समझ नहीं आया। किसी रिपोर्ट में भी ये खबर सामने नहीं आई थी। कंपनी ने शायद ये सरप्राइज प्लान किया था। अब देखना होगा कि उनकी इंजरी को लेकर आगे क्या अपडेट सामने आएगा। फैंस भी इस बात को जानने के लिए उत्सुक होंगे। शेन का WWE में बहुत बड़ा नाम हैं। पिछले साल मेंस रॉयल रंबल मैच के बाद वो विवादों में आ गए थे। कहा गया था कि बैकस्टेज उनका ब्रॉक लैसनर के साथ पंगा हो गया था। विंस मैकमैहन के साथ भी उनका मतभेद हो गया था। उसके बाद खबर सामने आई थी कि उन्हें कंपनी ने रिलीज कर दिया था।Sportskeeda Wrestling@SKWrestling_We didn't have this on our bingo cards! 🤷‍♂️#WWE #WrestleMania15541We didn't have this on our bingo cards! 🤷‍♂️#WWE #WrestleMania https://t.co/yjssni92uoWWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।