शेन मैकमैहन की चोट को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया

People Magazine की रिपोर्ट के अनुसार स्मैकडाउन लाइव के कमिश्नर शेन मैकमैहन इस रविवार हैल इन ए सैल केज के ऊपर से कूंदने के बाद वो ज्यादा बुरी तरह से चोटिल नहीं हुए हैं, जितना की दिखाया जा रहा है। शेन मैकमैहन ने केज के ऊपर से केविन ओवंस के ऊपर जंप मारी थी, लेकिन अंतिम समय में सैमी जेन ने ओवंस को वहां से खींच लिया और शेन सीधे अनाउंसर्स टेबल पर गिरे। मैकमैहन ने ऐसा ही कुछ रैसलमेनिया 32 में द अंडरटेकर के खिलाफ भी किया था, जब वो सैल के ऊपर से डैडमैन के ऊपर कूंदे थे और इसके बाद उन्हें ही चोट लग गई थी। इसके बाद यह रिपोर्ट सामने आई थी कि मैकमैहन को कई चोट आई थी और यहां तक कि उनका कंधा और रिब्स में फ्रैक्चर भी आया है। जहां एक तरफ कई वेबसाइट्स इस खबर को रिपोर्ट कर रहे थे कि शेन इस समय चोटिल हैं, तो पीपल ने एक आर्टिकल के जरिए कहा, "शेन को ज्यादा चोट नहीं आई है, इसके साथ ही वो हॉस्पिटल में भी नहीं है। वो बस स्टोरीलाइन का एक हिस्सा है। शेन मैकमैहन पूरी तरह से स्वस्थ हैं।" उस मोमेंट में मैकमैहन की हालत देखकर सबको डर लग रहा था। हालांकि उनकी चोट को लेकर अलग अलग बात सामने आ रही है, लेकिन देखना होगा कि शेन मैकमैहन इस समय किस हालात में हैं और या फिर वो स्टोरीलाइन के हिस्सा होने के नाते ही अपनी चोट के ऊपर अपडेट नहीं दे रहे हैं। शेन मैकमैहन ने जो किया वो काफी हिम्मत का काम था और ऐसा वो पहले भी कर चुके हैं। हालांकि हर किसी को उनकी हैल्थ को लेकर फिक्र है, इसी वजह से WWE की तरफ किसी आधिरकारिक बयान का इंतजार भी किया जा रहा है। शेन जब WWE में वापसी करेंगे, तो यह भी देखना दिलचस्प रहेगा कि वो सैमी जेन के एक्शन का किस तरीके से जवाब देते हैं?

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications