Clash of Champions में मैच ना जीतने पर कंपनी के दो बड़े सुपरस्टार्स को निकाल देंगे शेन मैकमैहन?

स्मैकडाउन में इस समय जो सबसे चर्चित स्टोरी है वो सैमी जेन और केविन ओवंस की हैं। दोनों ने लगातार अथॉरिटी के खिलाफ जाकर काम किया हैं। पूरा WWE यूनिवर्स उनसे नाराज हैं। सर्वाइवर सीरीज में भी उन्होंने अपने ही साथियों की पिटाई कर दी थी। इसके बाद शेन मैकमैहन और डेनियल ब्रायन ने इसकी सजा देने को कहा था। तब से लेकर सजा तो बहुत मिल चुकी हैं। लेकिन शेन मैकमैहन अभी भी संतुष्ठ नहीं हैं। जबकि डेनियल ब्रायन को लगता है कि अब बहुत हो गया।

Ad

स्मैकडाउन के आज के शो में केविन ओवंस और सैमी ने आकर फिर शेन मैकमैहन के परिवार के बारे में बोला। इस बीच रैंडी भी आ गए। शेन ने आकर सैमी जेन का मुकाबला रैंडी ऑर्टन से तय कर दिया। मेन इवेंट में हुए इस मैच में रैंडी ने जीत हासिल की। लेकिन केविन और सैमी ने मिलकर फिर रैंडी को पीट दिया। नाकामुरा ने रैंडी का साथ दिया। इसके बाद दोनों ने केविन और सैमी को पीटा। शो के अंत में कैमरा बैकस्टेज में गया। जहां पर डेनियल ब्रायन और शेन मैकमैहन थे।

शेन ने डेनियल से शो का अंत शानदार होने की बात कही। इस बात पर डेनियल ने कहा कि तो मतलब केविन औ सैमी की सजा पूरी हो गई। शेन मैकमैहन ने इस बात पर मुंह फुला कर कह दिया की अभी नहीं। शेन ने कहा कि क्लैश ऑफ चैंपियंस में अगर ये दोनों हारते है तो इन्हें स्मैकडाउन से ही नहीं बल्कि WWE से फायर कर दिया जाएगा। और इस मैच में शेन मैकमैहन खुद स्पेशल गेस्ट रैफरी की भूमिका में नजर आएंगे। इसके बाद डेनियल ब्रायन को कुछ समझ नहीं आया। और उनके चेहरे पर साफ गुस्सा नजर आ रहा था। अब अगले एपिसोड में इन दोनों के बीच में सैमी और केविन को लेकर गहमागहमी हो सकती हैं।

youtube-cover
Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications