WWE दिग्गज और विंस मैकमैहन (Vince McMahon) के बेटे शेन मैकमैहन को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। कुछ दिन पहले मेंस रंबल मैच में शेन मैकमैहन (Shane McMahon) ने वापसी की थी। सभी को लगा था कि वो अब लंबे समय तक कंपनी के साथ रहेंगे लेकिन ऐसा नहीं है। कई रिपोर्ट्स में खबर सामने आ रही है कि WWE ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया है।WWE दिग्गज शेन मैकमैहन को लेकर बड़ी खबर सामने आई30 जनवरी को हुए मेंस रंबल मैच में शेन मैकमैहन ने WWE रिंग में वापसी की थी। इस मैच में वो एक प्रतिद्वंदी के रूप में नजर आए थे। शेन मैकमैहन इस मैच के लीड प्रोड्यूसर और राइटर भी थे। शेन मैकमैहन ने इस मैच की बुकिंग में काफी बदलाव कर दिए थे। इस वजह से बैकस्टेज काफी गहमागहमी का माहौल बन गया था। शेन ने अपने हिसाब से मैच में काफी बदलाव कर दिए। खुद वो अंतिम चार में शामिल थे।Ringside News ने अपनी रिपोर्ट में शेन मैकमैहन को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। रिपोर्ट के अनुसार शेन मैकमैहन WWE से चले गए है। रिपोर्ट में ये भी बात सामने आई है कि इस बारे में शेन मैकमैहन ने किसी से बात नहीं की है। शायद विंस मैकमैहन ने ये बड़ा कदम उठाया और शेन से बात की।पहले रिपोर्ट में बात सामने आई थी कि WWE Elimination Chamber और WrestleMania 38 में शेन मैकमैहन का मैच होगा। अब शायद ऐसा नहीं हो पाएगा। शेन मैकमैहन को लेकर अब सभी प्लान रद्द कर दिए गए है। रिपोर्ट में ये भी कहा गया था कि रेड ब्रांड में हील के रूप में शेन काम करेंगे। अब ये प्लान भी शायद रद्द कर दिया गया है।WrestlingWorldCC@WrestlingWCCShane McMahon has reportedly been ‘quietly let go’ by WWE, per reports9:26 AM · Feb 2, 202216534Shane McMahon has reportedly been ‘quietly let go’ by WWE, per reports https://t.co/fqKU9Q6kxFरिपोर्ट में सबसे बड़ी बात ये कही गई है कि विंस मैकमैहन के पास अपने बेटे के ऊपर सख्त कदम उठाने के अलावा और कोई भी च्वाइस नहीं थी। WWE रिंग में काफी समय से शेन मैकमैहन नजर नहीं आए थे। WWE सूत्रों द्वारा भी खबर सामने आई है कि शेन मैकमैहन अब कंपनी में नजर नहीं आएंगे।मेंस रंबल मैच में शेन मैकमैहन ने 28वें नंबर पर एंट्री की थी। लगभग पांच मिनट तक वो रंबल मैच में रहे थे। केविन ओवेंस को उन्होंने एलिमिनेट किया था। इस वजह से भी काफी बवाल बैकस्टेज देखने को मिला था।