Royal Rumble का हिस्सा नहीं बनेंगे शेन मैकमैहन

WWE में शेन मैकमैहन की वापसी के बाद से उसकी साख में काफी इजाफा हुआ है। पिछले साल रैसलमेनिया 32 में अंडरटेकर ने शेन को बुरी तरह हराया था। जब अडंरटेकर ने इस हफ्ते रॉ में आकर कहा कि, वो रॉयल रंबल में प्रतिभाग करेंगे, तो कई लोगों ने उम्मीद जताई की शेन मैकमेहन भी अब रॉयल रंबल में नजर आएंगे, और एक झटका फिर से अंडरटेकर को देंगे। Inquisitr के अनुसार, स्मैकडाउन के कमिश्नर शेन मैकमेहन ने इन अफवाहों पर विराम लगा दिया है, और उन्होंने कहा है कि, वो रॉयल रंबल में इस बार नहीं आएंगे। शेन मैकमेहन ने रैसलमेनिया 32 में हैल इन ए सैल मैच में अंडरटेकर को चुनौती दी थी। शेन ने इस मैच में जीतने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा दी थी। लेकिन वो जीत नहीं पाए। इस मैच के बाद अंडरटेकर गायब हो गए, और उन्होंने फिर स्मैकडाउन के 900वें एपिसोड में वापसी कर फैंस को चौंका दिया था। इस हफ्ते रॉ में अंडरटेकर ने आकर रॉयल रंंबल में प्रतिभाग करने की घोषणा की थी:

youtube-cover

अंडरटेकर की ये घोषणा एक बड़ा मुद्दा बन गया है। सोशल मीडिया पर भी उन्हें काफी सपोर्ट मिला। कई फैंस ने इस बात पर काफी खुशी जताई, और उनका स्वागत किया। स्मैकडाउन के टॉकिंग शो में शेन ने कहा की, आने वाले पे-पर-व्यू में अंडरटेकर स्टार रहेंगे। साथ ही जब रैने यंग ने उनसे रॉयल रंबल में आन की बात कही तो उन्होंने साफ कह दिया कि, वो रॉयल रंबल में नजर नहीं आएंगे। हालांकि ये WWE है, और यहां प्लान बदलने में देर नहीं होती है। यहां कुछ भी कहीं भी हो सकता है। गोल्डबर्ग की वापसी के बाद अफवाहेें ये सामने आ रही है की, रैसलमेनिया में शेन का मुकाबला ब्रॉक लैसनर से हो सकता है। उम्मी ये ही है कि शेन मैकमेहन रैसलमेनिया का हिस्सा जरूर होंगे। लेकिन फिलहाल के लिए उन्होंने रॉयल रंबल में आने से इंकार कर दिया है।