शेन मैकमैहन हॉस्पिटल में भर्ती, करानी पड़ सकती है सर्जरी

WWE ने अपनी वेबसाइट पर दिए एक आर्टिकल के जरिए शेन मैकमैहन को लेकर अहम जानकारी दी है। स्मैकडाउन लाइव के कमिश्नर शेन मैकमैहन फिलहाल इंफेक्शन से जूझ रहे हैं और उन्हें सर्जरी करवानी पड़ सकती है। कंपनी ने अपनी ऑफिशियल स्टेटमेंट में बताया कि शेन मैकमैहन इंफेक्शन (acute diverticulitis) और हर्निया की वजह से हॉस्पिटल में एडमिट हैं। "शेन मैकमैहन अपने परिवार के साथ छुट्टियां बिताने के लिए कैरेबियन आईलैंड गए हुए थे। वहां शेन मैकमैहन को इंफेक्शन हो गया और उन्हें कई दिनों तक एंटिगा के हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया। उसके बाद शेन को न्यू यॉर्क के हॉस्पिटल में ले जाया गया और फिलहाल उन्हें एंटी बायटिक्स की भारी खुराक दी जा रही है। डॉक्टरों ने जांच में पाया कि शेन मैकमैहन को हर्निया की समस्या भी है। ऐसे में इंफेक्शन के खत्म हो जाने के बाद उन्हें सर्जरी करवानी पड़ेगी।" शेन मैकमैहन ने 2 हफ्ते पहले स्मैकडाउन लाइव पर जानकारी दी थी कि वो अनिश्चित समय के लिए छुट्टी पर जा रहे हैं। उसी एपिसोड में सैमी जेन और केविन ओवंस ने उन पर अटैक किया था। उसके बाद अगले हफ्ते सैमी जेन और केविन ओवंस ने मिलकर डैनियल ब्रायन की पिटाई की। WWE ने डैनियल ब्रायन को रिंग में उतरने के लिए क्लीयर कर दिया है। पहले माना जा रहा था कि शेन मैकमैहन और डैनियल ब्रायन टीम बनाकर रैसलमेनिया में सैमी जेन और केविन के खिलाफ टैग टीम मैच लड़ेंगे। लेकिन अब शेन मैकमैहन के हॉस्पिटल में एडमिट हो जाने की खबर के बाद अब रैसलमेनिया में शामिल होना मुश्किल लग रहा है। ऐसी स्थिति में WWE को डैनियल ब्रायन के लिए नया पार्टनर ढूंढ़ने की जरूत पड़ेगी। फिलहाल शेन मैकमैहन को ठीक होने में कितना समय लगेगा। इस बात की जानकारी ने WWE ने नहीं दी है, लेकिन अब उनका रैसलमेनिया में आना संदिग्ध हो गया है।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications