SmackDown के कमिश्नर शेन मैकमैहन की हुई सर्जरी, कुछ दिनों बाद आएंगे नजर

Ankit

रैसलमेनिया 34 में मिली केविन ओवंस और सैमी जेन के खिलाफ जीत के बाद शेन मैकमैहन को स्मैकडाउन में ज्यादा नहीं देखा गया। शेन ने ब्रायन के जनरल मैनेजर के पद से इस्तीफे के बाद पेज को ये जिम्मेदारी सौंपी और ब्लू ब्रांड से ब्रेक लिया। बताया जा रहा है कि शेन अपनी सर्जरी करवाने के लिए स्मैकडाउन से बाहर गए थे। बता दे कि शेन मैकमैहन ने साल 2009 के बाद WWE से नाता तोड़ लिया था लेकिन साल 2016 में उन्होंने धमाकेदार वापसी की और अपने परिवार से ही उलझ गए। जिसके बाद विंस मैकमैहन ने शेन का मैच रैसलमेनिया 32 में अंडरटेकर के खिलाफ हैल इन ए सैल मैच तय किया। इस मैच में शेन को हार का सामना करना पड़ा लेकिन विंस ने एलान किया कि रॉ और स्मैकडाउन को शेन और स्टेफनी दोनों मिलकर संभालेंगे। शेन मैकमैहन और स्टेफनी मैकमैहन ने मिलकर साल 2016 में पैबैक पीपीवी को अंजाम दिया था। उसके बाद दोनों ब्रांड को अलग कर दिया गया और शेन मैकमैहन को स्मैकडाउन का कमिश्नर बना दिया गया। शेन अपने पद पर रहते हुए ब्लू ब्रांड को कामयाब बनाने के लिए धमाकेदार मैच फैंस के सामने लाते रहते हैं। WWE में शेन की दुश्मनी सैमी जेन और केविन ओवंस के साथ काफी दिलचस्प रही थी। हाल ही नें शेन मैकमैहन का हर्निया का सफलतापूर्वक ऑपरेशन हुआ है। इससे पहले भी शेन को इस बीमारी के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। बताया गया है कि कुछ समय पहले जब शेन कैरेबियाई में अपने परिवार के साथ छुट्टियां मना रहे थे तब इस बीमारी का पता चला था। शेन मैकमैहन फिलहाल अपने ऑपररेशन के बाद आराम कर रहे है लेकिन वो जल्द जल्द से रिंग में लौटना चाहते हैं। देखना होगा कि शेन मैकमैहन कब वापसी करते हैं और किसके खिलाफ मैच लड़ते हैं।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications