#4 WWE को एक नया ग्रुप मिल जाएगा

एक चीज़ हर फैन मानता है कि रॉ और स्मैकडाउन पर कोई भी अच्छा ग्रुप नहीं है। पहले WWE के पास द शील्ड, नेक्सस और एवोल्यूशन जैसे अच्छे ग्रुप थे जिन्होंने रॉ और स्मैकडाउन पर अपना दबदबा बनाया था।
इस समय सिर्फ न्यू डे ही एक बड़ा ग्रुप है। अगर शेन मैकमैहन WWE चैंपियन बनते हैं तो वह मैकइंटायर और द रिवाइवल के अलावा दूसरे सुपरस्टार्स को भी अपने साथ जोड़कर नई अथॉरिटी बना सकते हैं।
#3 कोफी किंग्सटन से WWE चैंपियनशिप लेने के बाद भी उनको कोई नुकसान नहीं होगा

यह बात तो सबको पता है कि शेन मैकमैहन कभी भी अपने दम पर कोफी को हरा नहीं सकते हैं। WWE जरूर शेन मैकमैहन और कोफी की फ़्यूड को शुरू करके बेस्ट इन द वर्ल्ड को टाइटल देना चाहती है।
कंपनी कभी भी कोफी को कमजोर भी नहीं दिखाएगी। इसलिए शेन को चैंपियन बनने के साथ कोफी को कमजोर न दिखाने के लिए हमें मैच में मैकमैहन चीटिंग करते हुए भी दिखाई दे सकते हैं। शेन मैच में रेफरी या अपने साथियों की मदद लेकर चैंपियन बन सकते हैं। इससे कोफी को कोई भी नुकसान नहीं होगा और टाइटल चेंज भी होगा।
ये भी पढ़ें:- 3 बड़े ड्रीम मैच जो WWE को साल 2019 के अंत तक बुक कर देने चाहिए