WWE का अगला पीवीवी सर्वाइवर सीरीज होगा। कल स्मैकडाउन के शो में रॉ के सुपरस्टार्स ने जबरदस्त अटैक किया। शेन मैकमैहन को शील्ड ने दो बार ट्रिपल पॉबरबॉम्ब दिया। कर्ट एंगल ने भी अपना फिनिशिंग मूव शेन को लगाया। शेन मैकमैहन ने अब सर्वाइवर सीरीज में इसका बदला लेने के लिए चैलेंज किया है। और ट्वीटर के जरिए रॉ को चेतावनी दी हैं। Ooooffff! I can't say I'm surprised #Raw made a last minute strike...but expect your receipt on Sunday. #TeamBlue#SurvivorSeriespic.twitter.com/Mt0jX4AwdS — Shane McMahon (@shanemcmahon) November 15, 2017 रॉ के सुपरस्टार्स में सबसे पहले शील्ड ने स्मैकडाउन में आकर अटैक किय। इसके बाद कर्ट एंगल और अन्य साथियों ने एक-एक सभी की पिटाई की। ये सब मेन इवेंट मैच में हुआ। मेन इवेंट में न्यू डे और केविन ओवंस, सैमी जेन का मैच था। इस मैच के बीच में ही रॉ सुपरस्टार्स ने पूरे एरीना को घेर कर रिंग में कब्जा कर लिया। 23 अक्टूबर को स्मैकडाउऩ लाइव के सुपरस्टार्स ने शेन मैकमैहन की अगुवाई में रॉ पर अटैक किया था। और सर्वाइवर सीरीज देखते हुए ये पहला अटैक था। क्योंकि इऩके बीच ब्रांड VS ब्रांड मैच सर्वाइवर सीरीज में होगा। स्मैकडाउन के सभी सुपरस्टार्स ने रॉ लॉकर रूम में जाकर तहलका मचाया था। कर्ट एंगल को भी शेन मैकमैहन ने धमकी दी थी। इसी का बदला लेने के लिए कल स्मैकडाउन में रॉ के सुपरस्टार्स ने अटैक किया। इसमें एलेक्सा ब्लिस, फिन बैलर और ब्रॉन स्ट्रोमैन जैसे रॉ के कई बड़े सुपरस्टार शामिल थे। अटैक की शुरूआत शील्ड ने की। रोमन रेंस, सैथ रॉलिंस और डीन एंब्रोज ने आकर न्यू डे को पीटा। शेन मैकमैहन ने ट्वीटर पर कैप्शन डालते हुए लिखा की स्मैकडाउऩ इसका बदला अब पीपीवी में लेगी। और हम रॉ के इस अटैक से बिल्कुल भी सरप्राइज नहीं हैं। शेन मैकमैहन ने निर्णय लिया है कि वो इसका सबक रॉ के सुपरस्टार्स को सर्वाइवर सीरीज में जरूर सिखाएंगे। इस रविवार को सर्वाइवर सीरीज का आयोजन होगा। यहां पर कई बड़े मैच होंगे।