शेन मैकमैहन की वापसी पर बड़ा अपेडट

पेज जब से स्मैकडाउन जनरल मैनेजर बनीं है तब से शेन मैकमैैहन नजर नहीं आए है। हालांकि कुछ दिन पहले WWE टीवी के बैकस्टेज पर वो नजर आए थे। फैंस काफी टाइम से शेन मैकमैहन के स्टेटस के बारे में जानना चाहते है। डेव मैल्टजर ने इस बारे में बताया हैं। साल 2016 में शेन मैकमैहन ने WWE में वापसी की। उन्होंने वापसी कर सभी को चौंका दिया था। इसके बाद वो WWE के सभी प्रोग्राम में नजर आए हैं। अथॉरिटी फिगर के अलावा वो स्मैकडाउन के कमिश्नर भी है। रिंग में भी शेन मैकमैहन ने काफी अच्छ परफॉर्म दिया है। जब भी वो रिंग में उतरे उन्होंने 100 प्रतिशत दिया है। प्रोमो से अच्छा उन्होंने रिंग में कमाल किया है। रैसलिंग ऑब्जर्वर रेडियो के डेव मैल्टजर ने शेन मैकमैहन को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि शेन मैकमैहन WWE में अभी एक्टिव है। कंपनी अभी उन्होंने ऑफ टीवी रखना चाहती है। अभी उन्हें टीवी में लाने का कोई फायदा नहीं है। क्योंकि कोई स्टोरीलाइन भी तैयार नहीं है। हालांकि शेन मैकमैहन की अभी सर्जरी भी हुई थी। ये भी एक कारण हो सकता है कि वो टीवी से बाहर चल रहे है। डेव मैल्टजर ने ये भी बताया कि बैकस्टेज में भी उनके प्लान को लेकर कोई जानकारी नहीं है। अभी कोई उनकी वापसी की कोई उम्मीद नहीं है। किसी बड़े इवेंट में उनके लिए प्लान बनाया जाएगा और इसके बाद ही टीवी में वापसी करेंगे। पेज जनरल मैनेजर बन गई है। और वो अच्छा काम कर रही है। तो अभी शेन मैकमैहन को लाना जल्दबाजी होगा। पेज ने अच्छा रोल निभाया है तो अभी शेन मैकमैहन की कोई जरूरत भी नहीं है। फैंस शेन मैकमैहन को काफी पसंद करते है और चाहते है कि वो वापस आ जाएं। WWE का बड़ा इवेंट समरस्लैम अगले महीने होने वाला है। तो उम्मीद कर सकते है कि वो यहां एंट्री मार सकते है।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications