WWE में दोबारा आने का मौका ठुकराया: शॉन माइकल्स

इस हफ्ते रॉ में शॉन माइकल्स नजर आए। जिसके बाद फैंस के उम्मीदें उनको लेकर काफी बढ़ गई है। फैंस चाहते है कि वो रॉयल रंबल में एक बार फिर रिंग में एंट्री करें। TMZ को हाल ही में शॉन माइकल्स ने अपना इंटरव्यू दिया। यहां पर रिंग में वापसी की अफवाहों को लेकर बातचीत की। साथ ही उन्होंने सभी के मन में जो सवाल थे उन पर विराम लगा दिया। शॉन माइकल्स का कहना था कि, 'मेरे पास दोबारा रिंग में उतरने का मौका था। लेकिन वो मौका मैंने अब ठुकरा दिया है'। शॉन माइकल्स का करियर शानदार रहा। रैसलमेनिया 26 में अंडरटेकर के साथ हारने के बाद उन्होंने प्रो-रैसलिंग से संन्यास ले लिया था। इसके बाद वो WWE टेलीविजन में काफी नजर आए। लेकिन उन्होंने फाइट नहीं लड़ी। इस हफ्ते रॉ में शॉन माइकल्स नजर आए थे। शॉन माइकल्स ने यहां आकर अपनी आने वाली नई मूवी को प्रमोट किया। इसके बाद से ही ये कहा जा रहा था कि, रॉयल रंबल में एक बार फिर माइकल्स की जबरदस्त वापसी होगी। इस बार रॉयल रंबल सैन एन्टोनियो में आयोजित होगा। कहा जा रहा है था, माइकल्स की यहां एंट्री हो सकती है। क्योंकि यहां उनका होम टाउन है। उस पे-पर-व्यू में रॉ और स्मैकडाउन लाइव दोनों हिस्सा लेंगे। कुछ का ये भी कहना था कि, इस इवेंट के पहले शॉन कई अन्य मैचों में नजर आ सकते है। जब इंटरव्यू के दौरान उनसे दोबारा रिंग में उतरने के लिए पूछा गया तो शॉन माइकल्स ने इस मुद्दे पर जो बात कही, वो WWE फैंस के लिए काफी निराशाजनक है। उन्होंने दोबारा रिंग में उतरने के लिए साफ मना कर दिया। खैर ये WWE है, और यहां चीजें अचानक बदल जाती है। शॉन माइकल्स 6 साल से रैसलिंग ना करने के वादे पर टिके हुए है। तो उम्मीद ये जताई जा रही है कि, वो WWE में रिंग के बाह नजर आते रहेंगे।