पूर्व चैंपियन ने बताया Raw को मुश्किल और Smackdown को आसान

रैसलमेनिया 34 के बाद हुए ड्राफ्ट में शेमस रॉ छोड़कर स्मैकडाउन में चले गए। इससे पहले रॉ में उन्होंने शानदार दम टैग टीम में दिखाया था। शेमस और सिजेरो की जोड़ी काफी प्रसिद्ध हुई। CantonRep.com के साथ इस बार शेमस ने बातचीत की। उन्होंने यहां पर कई मुद्दों के बारे में बताया। साथ ही ये भी बताया कि रॉ से ज्यादा स्मैकडाउन लाइव क्यों अच्छा है और यहां क्या लाभ हैं। शेमस ने बताया कि यहां का शिड्यूल आासान नहीं है क्योंकि ये काफी शॉर्ट फॉरमेट हैं। इस वजह से ज्यादा यहां कुछ नहीं मिलता और ना ही दिखावा कर सकते हैं। इस साल रैसलमेनिया में शेमस और सिजेरो रॉ टैग टीम चैंपियनशिप मैच हार गए थे। ब्रॉन स्ट्रोमैन और उनके पार्टनर के खिलाफ उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। ग्रेटेस्ट रॉयल रंबल में भी वो नाकाम रहे थे। इसके बाद वो स्मैकडाउन में चले गए। WWE इतिहास की सबसे अच्छे टैग टीम पार्टनर के तौर पर इन्हें जाना जाता हैं। शेमस ने कहा कि,'स्मैकडाउन में काफी आराम है। यहां दवाब नहीं होता है। ये एक शॉर्ट शो है। स्टोरी में भी काफी बदलाव होता रहता हैं। तीन घंटे के शो में कभी-कभी तनाव आ जाता हैं। लेकिन दो घंटे के शो में कोई भी खतरा महसूस नहीं होता है।यहां मौके भी ज्यादा मिलते है। हालांकि स्मैकडाउन में शुरूआत उतनी अच्छी नहीं मिली है। हम अभी यहां मौके का इंतजार कर रहे है। जैसे ही मौका मिलेगा तो हम आगे जाएंगे। और स्मैकाडाउन में काम करना भी काफी आसान हैं। मुझे इसलिए रॉ से अच्छा शो स्मैकडाउन लगता हैंं"।

शेमस और सिजेरो को स्मैकडाउन में काफी समय से देखा नहीं गया हैं। लेकिन उम्मीद है कि वो जल्द ही टाइटल पिक्चर में आएंगे। ब्लिजन ब्रदर्स और टीम हैल नो के मैच के बाद वो शायद यहां एंट्री करें और टैग टीम चैंपियनशिप के लि जाएं।
Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications