द शील्ड के असली प्लान का हुआ खुलासा

समरस्लैम से पहले रॉ में डीन एंब्रोज ने वापसी कर तहलका मचा दिया था। इसके बाद उनकी बदौलत सैथ रॉलिंस ने समरस्लैम में इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप अपने नाम की। इस हफ्ते रॉ में शील्ड का रीयूनियन भी हो गया। स्ट्रोमैन को सैथ रॉलिंस, रोमन रेंस और डीन एंब्रोज ने ट्रिपल पॉवरबॉम्ब दिया। केज साइट शीट्स के अनुसार डीन एंब्रोज जब इंजर्ड हुए थे, उस समय जो प्लान शील्ड के लिए था वो अब आगे बढ़ेगा। शील्ड को लगातार पुश मिलता रहेगा। पिछले साल भी शील्ड का रीयूनियन हुआ था। WWE यूनिवर्स को इससे काफी खुशी मिली। लेकिन पहले रोमन रेंस बीमार पड़ गए और बाद में डीन एंब्रोड इंजरी के कारण बाहर हो गया। शील्ड रीयूनियन उस समय सफल नहीं हो पाया था। WWE डीन एंब्रोज की वापसी का इंतजार कर रहा था। शील्ड के पास ही अभी यूनिवर्सल चैंपियनशिप और इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप है। तीनों के लिए पहले का प्लान अभी भी लागू होगा और लगातार इन्हें पुश मिलता रहेगा। ब्रॉन स्ट्रोमैन के पास मनी इन द बैंक कॉन्ट्रैक्ट है। ब्रॉन स्ट्रोमैन को ही ये तीनों निशाना बनाएंगे। समरस्लैम में भी जिगलर और मैकइंटायर के खिलाफ डीन एंब्रोज ने सैथ रॉलिंस का साथ दिया था। रॉ में फिर रोमन रेंस का साथ सैथ और डीन ने दिया था। डीन एंब्रोज का हील टर्न लगातार फैंस के दिमाग में चल रहा था लेकिन अभी वो बात पीछे रह गई है। शील्ड ब्रदर्स अब कुछ दिनों तक साथ रहेंगे। और इसके बाद ही डीन एंब्रोज हील टर्न लेंगे। अभी ऐसा होना मुश्किल लग रहा है क्योंकि तीनों एक साथ अभी एक ही प्लान पर चलेंगे। रॉ पर पूरी नजरें इस समय शील्ड पर है। ब्रॉन स्ट्रोमैन का साथ ब्रे वायट और बॉबी लैश्ले दे सकते है। अगर ऐसा होता है तो ये फ्यूड काफी शानदार होगी। स्ट्रोमैन कभी भी अपना कॉन्ट्रैक्ट कैश इन कर सकते है। अब ऐसा कब होगा इसका पता नहीं है। डीन एंब्रोज के पास कोई चैंपियनशिप अभी नहीं है। रोमन रेंस के पास यूनिवर्सल चैंपियनशिप है और सैथ रॉलिंस के पास इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप हैं।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications