पूर्व चैंपियन ने WWE SmackDown ऑफ-एयर होने के बाद फेमस रेसलर को किया धराशाई, फैंस ने खास अंदाज में किया सपोर्ट

Pankaj
WWE SmackDown ऑफ-एयर होने के बाद आया मजा
WWE SmackDown ऑफ-एयर होने के बाद आया मजा

Shinsuke Nakamura: WWE SmackDown का एपिसोड इस हफ्ते शानदार रहा। शो ऑफ-एयर होने के बाद भी जबरदस्त मुकाबला देखने को मिला। पूर्व इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन शिंस्के नाकामुरा (Shinsuke Nakamura) का मुकाबला एलए नाइट (LA Knight) के साथ हुआ। नाकामुरा ने जीत हासिल की।

नाइट और नाकामुरा को मेन शो के लिए इस बार शेड्यूल नहीं किया गया था। डार्क मैच में इनकी टक्कर जरूर देखने को मिली।

फैंस ने नाकामुरा को इस बार जबरदस्त अंदाज में चीयर किया। नाइट को एक बार फिर हार का सामना करना पड़ा है। नाकामुरा ने अपना शानदार फिनिशिंग मूव लगाकर जीत हासिल की।

नाइट को पिछले हफ्ते मेन शो में ज़ेवियर वुड्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। हाल ही में खबर आई थी कि मेंस Money in the Bank ब्रीफकेस इस बार एलए नाइट जीतेंगे। WRKD Wrestling ने ये बात कही थी।

वैसे लग तो रहा है कि नाइट को आने वाले टाइम में कंपनी द्वारा तगड़ा पुश दिया जाएगा। WWE ड्राफ्ट में भी उन्हें लेकर बड़ा फैसला लिया जा सकता है। नाइट फ्यूचर में बड़े सुपरस्टार बन सकते हैं। रिंग में उनका एक्शन तगड़ा रहता है। कुछ समय पहले ब्रे वायट के साथ उनकी राइवलरी रही थी। इस राइवलरी में उन्होंने फैंस का दिल जीत लिया था। जबरदस्त प्रोमो वो रिंग में देते हैं।

WWE SmackDown के मेन इवेंट में हुआ तगड़ा मुकाबला

खैर WWE SmackDown का एपिसोड इस हफ्ते अच्छा रहा। कुछ अच्छे मुकाबले और सैगमेंट्स फैंस को देखने को मिले। हालांकि कोई बड़ा सुपरस्टार शो में नज़र नहीं आया। रोमन रेंस इस हफ्ते भी मौजूद नहीं थे। मेन इवेंट में मैट रिडल और सोलो सिकोआ के बीच शानदार मुकाबला हुआ। ये शो का सबसे अच्छा मैच था। द उसोज़ ने भी इस मैच में दखलअंदाजी की। उसोज़ ने रिडल को मैच के बाद टेबल पर भी पटक दिया था। कुल मिलाकर देखा जाए तो फैंस को इस शो में मजा आया। सभी ने अपने चहेते सुपरस्टार्स को खास अंदाज में चीयर किया।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।